ग्वालियर

17 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ, फिर बदलेगा एमपी का मौसम

MP Weather : राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से मध्यप्रदेश का ग्वालियर शहर का मौसम बदल गया है। गर्मी के कदम हीटवेव(Heat wave) की ओर बढ़ रहे हैं।
2 min read
MP Weather
MP Weather

MP Weather : राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से मध्यप्रदेश का ग्वालियर शहर का मौसम बदल गया है। गर्मी के कदम हीटवेव(Heat wave) की ओर बढ़ रहे हैं। होली पर दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। होली पर गर्मी रहेगी।

मौसम(MP Weather ) में अचानक आए बदलाव से लोग हैरान हैं। 17 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके असर से हल्के से मध्यम बादल छाएंगे। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। राजस्थान व गुजरात का तापमान बढ़ गया है। हवा का रुख पश्चिम दिशा से हो गया है। यह हवा अपने साथ राजस्थान की गर्मी लेकर आ रही है, जिसके कारण मंगलवार को तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, लेकिन हल्के बादल छाने से बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं रही। दिन में धूप की चुभन अधिक रही। हवा भी गर्म रही। गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि गेहूं की फसल हरी खड़ी है। बालियां निकलने की प्रक्रिया चल रही है। गर्मी बढ़ने से फसल में पकाव जल्द आएगा।

इस कारण मौसम प्रभावित नहीं

जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) सक्रिय है, लेकिन यह काफी कमजोर हैं, जिसकी वजह से बादल नहीं छा पा रहे हैं और न हवा में नमी आ रही है। पश्चिमी से गर्म हवा आ रही है। सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं। दोपहर के बाद गर्मी बढ़ रही है।

मौसम वैज्ञानिक ने कही ये बात

17 मार्च तक ग्वालियर चंबल संभाग में गर्मी रहेगी। नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर हल्की राहत मिलेगी। बादल छाने पर दिन के तापमान में गिरावट आएगी। - डॉ वेदप्रकाश सिंह, मौसम वैज्ञानिक

Published on:
13 Mar 2025 09:30 am