दरअसल जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ(Western disturbance) आ रहे है। इस कारण उत्तरी हवा स्थिर नहीं हो पा रही है। अब राजस्थान में गर्मी बढऩे लगी है। इसका असर ग्वालियर अंचल पर भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि राजस्थान की हवा अंचल में चल रही है, जो अपने साथ गर्मी लेकर आ रही है। सर्दी के सीजन की समाप्ति के बाद पहली बार गर्मी का अहसास हुआ। दिन में धूप में खड़ा होना मुश्किल हुआ। पंखे भी चालू हो गए। पंखे शुरू होने से बिजली का लोड भी बढऩे लगा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में भी ठंडक घटी है।