22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा-वृन्दावन की होली खेलनी है तो पकड़ें ये ट्रेन, आज से शुरू

ग्वालियर से पुरी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से ग्वालियर होते हुए मथुरा के लिए विशेष ट्रेनें संचालित होंगी। ट्रेन 01929 ग्वालियर-पुरी साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 14 से 28 मार्च के बीच हर शुक्रवार को संचालित होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 12 Mar 2025, 10:22 AM IST

holi_special_train.png

Holi Special Train : होली(Holi 2025) को लेकर यात्रियों भीड़ को देखते हुए धार्मिक स्थलों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें ग्वालियर से पुरी और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से ग्वालियर होते हुए मथुरा(Mathura Vrindavan Holi) के लिए विशेष ट्रेनें संचालित होंगी। ट्रेन 01929 ग्वालियर-पुरी साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन 14 से 28 मार्च के बीच हर शुक्रवार को संचालित होगी।

ये भी पढें - होली पर 5 दिन का अवकाश घोषित, जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर

ये ट्रेन दोपहर एक बजे ग्वालियर से रवाना होकर मालनपुर, सोनी, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, कोडरमा, पारसनाथ जंक्शन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमोह जंक्शन होते हुए शनिवार की रात 8.15 बजे पुरी पहुंचेगी। पुरी से ट्रेन 01930 पुरी-ग्वालियर साप्ताहिक होली स्पेशल रात 11.45 बजे रवाना होकर खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक रविवार की सुबह 9.25 बजे ग्वालियर आएगी।

ये भी पढें - होली पर मिलेगी कंफर्म सीट, रेलवे ने शुरू की 20 स्पेशल ट्रेन

झांसी-मथुरा स्पेशल 18 तक होगी संचालित

ट्रेन 01925 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मथुरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 मार्च से 18 मार्च तक संचालित होगी। ये ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 7.10 बजे चलकर दतिया-डबरा होते हुए रात 8.40 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ये ट्रेन मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट होते हुए रात एक बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वहां से ट्रेन 01926 मथुरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रात दो बजे रवाना होकर आगरा, धौलपुर, मुरैना होते हुए सुबह 4.50 बजे ग्वालियर आएगी। फिर डबरा-दतिया होते हुए सुबह 7.50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर पहुंचेगी।

ये भी पढें - एमपी में वृंदावन जैसा नजारा, 2 क्विंटल फूल और 15 किलो हर्बल गुलाल से होली