ग्वालियर

PhD Student Suicide: नशीला ड्रिंक पिलाकर बेहोशी में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का मामला

PhD Student Suicide: मध्य प्रदेश के दतिया का चौंकाने वाला मामला, PhD छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी मिला, ग्वालियर में पढ़ाई कर रही थी युवती, आरोपी की ब्लैकमैलिंग से थी परेशान...

2 min read
PhD Student Suicide Rape blackmailing Case (photo: patrika creative)

PhD Student Suicide: मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 25 साल की PhD स्टूडेंट के आत्महत्या की खबर सामने आ आई है। पुलिस जांच में उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। छात्रा (PhD Student Suicide) ने एक व्यक्ति पर रेप करने और अश्वलील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। आरोपी की पहचान योगेश रावत(25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

ग्वालियर में कर रही थी PhD की पढ़ाई

छात्रा ग्वालियर में रहकर अपनी PhD की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, उसकी दोस्ती योगेश रावत से हो गई थी, जो उसकी एक सहेली का भाई था। जांच अधिकारियों का कहना है कि रावत ने उसे ग्वालियर के एक होटल में बुलाया था। जहां उसने उसे कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और जब वह बेहोश हो गई, तो उसके साथ रेप (PhD Student Suicide) किया।

बनाए अश्लील वीडियो

पुलिस का कहना है कि इस दौरान आरोपी योगेश रावत ने युवती के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। बाद में रावत ने उसके वीडियो सोशल मीडिया वायरल करने की धमकी भी दी और महिला को दोबारा एक होटल में बुलाया। जहां उसने दोबारा उसके साथ रेप (PhD Student Suicide) किया।

15 मार्च को दर्ज करवाई थी FIR

पुलिस के मुताबिक ये दोनों वारदातें 13 और 15 मार्च को अंजाम दी गईं। अपने उत्पीड़न से परेशान युवती 15 मार्च को ग्वालियर के पड़ाव पुलिस स्टेशन पहुंची थी। यहां उसने आरोपी रावत के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी।

अपने घर दतिया पहुंचक कर लगाई फांसी

पुलिस का कहना है कि वह FIR दर्ज करवाने के तुरंत बाद दतिया स्थित अपने घर लौट गई। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या (PhD Student Suicide) कर ली।

पुलिस मिला सुसाइडन नोट

मामले में पुलिस ने बताया कि युवती ने आत्महत्या (PhD Student Suicide) से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इस सुसाइड नोट में उसने आरोपी योगेश रावत और उसकी दो बहनों पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

आरोपी गिरफ्तार

शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस ने एक तलाशी अभियान चलाया और योगेश रावत को अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। मामले (PhD Student Suicide) में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

हर दो घंटे में दिया नशीला इंजेक्शन, बार-बार किया गैंग रेप, एमपी की बेटी के साथ यूपी में दरिंदगी की सारी हदें पार
Updated on:
20 May 2026 11:59 am
Published on:
20 May 2026 11:56 am
Also Read
View All