ग्वालियर

एमपी में सब्जी को लेकर सास से भिड़ी ‘सोनम’, मायके से बुलाकर सास को पिटवाया

Saas-Bahu: सास-बहू के बीच सब्जी को लेकर हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप, बहू ने मायके से लोगों को बुलवाकर सास की पिटाई करवा दी।

2 min read
saas bahu dispute over vegetable led

Saas-Bahu: सास-बहू के बीच झगड़े होना लगभग हर दूसरे घर की कहानी है लेकिन मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में सास-बहू के झगड़े का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सास-बहू के बीच सब्जी बनाने को लेकर शुरु हुए विवाद ने उस वक्त बड़ा रूप ले लिया जब बहू ने मायके से लोगों को बुलवाकर सास की पिटाई करवा दी। घटना में सास को गंभीर चोट आई और उसे पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ दिन बाद अब सास ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

नरसिंहपुर की प्रमिका ने राजस्थान से प्रेमी को बुलाया, रायसेन जिले में मिला शव

सब्जी को लेकर सास-बहू में विवाद

सब्जी को लेकर सास-बहू में हुए विवाद की ये घटना ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर इलाके की है। जहां नारायण विहार स्थित घर में रहने वाली गुड्डी प्रजापति ने बीते दिनों 27 मार्च को राम नवमी के दिन घर में कन्या भोज का आयोजन किया। कन्या भोज के लिए सास गुड्डी ने बहू सोनम से खीर, पूड़ी के साथ सब्जी बनाने के लिए कहा था। सब्जी बनाने को लेकर सास गुड्डी और बहू सोनम के बीच विवाद शुरू हो गया। बहू सोनम ने सब्जी बनाने से इंकार किया तो सास ने उसे जमकर खरी-खोटी सुना दी।

बहू ने सास को मायके वालों से पिटवाया

सब्जी बनाने को लेकर सास-बहू के बीच हुए इस विवाद ने उस वक्त बड़ा रूप ले लिया जब सास की खरी-खोटी सुनकर बहू सोनम ने अपने मायके वालों को ससुराल बुला लिया। सोनम के मायके वालों के ससुराल आने के बाद फिर से विवाद हुआ और सोनम के भाई व मां ने मिलकर सास गुड्डी प्रजापति के साथ मारपीट कर दी। आरोपी है कि इस दौरान सोनम की मां ने समधन गुड्डी बाई का गला दबाया जिससे उनकी नाक से खून निकलने लगा। मारपीट करने के बाद सोनम के मायके वाले वहां से चले गए।

5 दिन तक अस्पताल में रही भर्ती

मारपीट में सास गुड्डी प्रजापति को चोटें आई थीं जिसके कारण उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में 5 दिन तक गुड्डी भर्ती रहीं और उनका इलाज चला। अस्पताल से छुट्टी मिलने के करीब 44 दिन बाद अब सास गुड्डी ने पुलिस थाने पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित सास की शिकायत पर बहू सोनम के भाई राहुल, नितिन, अरुण व दो महिलाओं देवी व वैजयंती के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें

सब्जी में दोगुनी मिर्ची डालती थी बहू, सोने नहीं देती थी, परेशान होकर 95 साल के ससुर ने…
Published on:
12 May 2026 06:40 pm
Also Read
View All