23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / करीब आधे घंटे तक गोलियों की आवाज से गूंजता रहा ग्वालियर का टेकनपुर

करीब आधे घंटे तक गोलियों की आवाज से गूंजता रहा ग्वालियर का टेकनपुर

Land Dispute Firing: फायरिंग में एक युवक की मौत, करोड़ों रूपये की 4 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा था विवाद, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 9 Oct 2026, 10:33 PM IST

gwalior tekanpur firing

tekanpur land dispute firing between two groups, घटनास्थल पर खड़ी गाड़ी व उस पर गोलियों के निशान (Source-Patrika)

Tekanpur Land Dispute Firing: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के टेकनगपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग होने की घटना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हुई। करीब आधे घंटे तक टेकनपुर में गोलियों की आवाज गूंजती रही। फायरिंग में एक युवक की मौत और एक युवक के घायल होने की जानकारी मिल रही है। मृतक युवक की नाम संदीप परिहार बताया जा रहा है।

हाइवे से लगी जमीन को लेकर विवाद !

बताया जा रहा कि पूरा विवाद टेकनपुर बस स्टैंड के पास पुरानी रोड पर स्थित करीब 4 बीघा जमीन को लेकर है। इस जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस जमीन को लेकर नवीन शर्मा और श्याम गुर्जर के बीच विवाद चल रहा था। इस जमीन को पूर्व में गुर्जर पक्ष की ओर से खरीदा लिया गया था और रजिस्ट्री व नामांतरण भी कराया जा चुका है। लेकिन जमीन पर नवीन शर्मा के पक्ष का पहले से कब्जा है और वो वहां पर निर्माण कार्य करा रहा था।

करीब आधे घंटे तक गोलियों से गूंजता रहा टेकनपुर

शुक्रवार को जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर नवीन शर्मा और श्याम गुर्जर दोनों ही पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। बताया गया है कि करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग में करीब 100 राउंड गोलियां चली हैं। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पास के एक स्कूल में युवक संदीप परिहार घायल हालत में मिला। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया और वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप को चार गोलियां लगी होने की बात सामने आई है। घटनास्थल पर एक काले रंग की थार जीप भी खड़ी मिली है जिस पर गोलियों के निशान हैं और उसमें से कारतूस भी मिले हैं। घटना के बाद भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात है और स्थिति को नियंत्रित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।