
scuba divers
ग्वालियर. महाराज बाड़ा की मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण में पिछले 13 महीने से भरे पानी का आखिरकार तकनीकी समाधान निकाल लिया गया है। बेसमेंट-थ्री में लगातार भर रहे पानी को रोकने के लिए एलएंडटी ने पानी के अंदर उतरकर बोरवेल के पाइप को ग्राउंड लेवल तक बढ़ा दिया। इससे अब पानी नीचे वाले तल में नहीं भरेगा। 15 दिन में पूरी तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके लिए जबलपुर से छह स्कूबा डाइवर्स और दो सुपरवाइजर की विशेष टीम बुलाई गई थी। हालांकि पानी अभी भरा हुआ है, जिसे बोरवेल से कम करके धीरे-धीरे वाटर लेवल कम किया जाएगा। नगर निगम अपर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ टी. प्रतीक राव ने बताया, पार्किंग के आसपास जलस्तर बढऩे से बिल्डिंग के भीतर स्थित बोरवेल पर पानी का दबाव बढ़ रहा था। इसका पानी बेसमेंट-थ्री में लगातार भर रहा था। समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए बोरवेल के पानी के अंदर मौजूद पाइप को ऊपर उठाने की योजना बनाई गई। गुरुवार को स्कूबा डाइवर्स ने पानी के भीतर जाकर पाइप को सुरक्षित तरीके से ग्राउंड लेवल तक बढ़ाया।
बाहर के दो बोरवेल से भी घटाएंगे जलस्तर
पार्किंग के आसपास बढ़े जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बिल्डिंग के बाहर दो बोरवेल कर उन्हें मुख्य पानी की लाइन से जोड़ा गया है। इससे डिवाटरिंग में मदद मिलेगी।
सुबह शुरू हुआ काम, शाम तक पूरा
जटिल तकनीकी काम को पूरा करने के लिए विशेष टीम ने सुबह से काम शुरू किया और शाम तक पाइप रेज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली। इससे बेसमेंट-थ्री में पानी भरने की मुख्य वजह पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और पार्किंग का शेष निर्माण कार्य भी गति पकड़ सकेगा।
सुबह शुरू हुआ काम, शाम तक पूरा
जटिल तकनीकी काम को पूरा करने के लिए विशेष टीम ने सुबह से काम शुरू किया और शाम तक पाइप रेज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली। इससे बेसमेंट-थ्री में पानी भरने की मुख्य वजह पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और पार्किंग का शेष निर्माण कार्य भी गति पकड़ सकेगा।
Updated on:
09 Oct 2026 06:11 pm
Published on:
09 Oct 2026 06:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
