ग्वालियर

Krishna Janmashtami 2018 : सालों बाद जन्माष्टमी पर बना है यह योग,इन लोगों के लिए है भाग्यशाली

जन्माष्टमी 2018 : कई साल बाद जन्माष्टमी पर बना श्रीकृष्ण जयंती योग, ऐसे लोग होंगे भाग्यशाली

2 min read
Aug 30, 2018
जन्माष्टमी 2018 : कई साल बाद जन्माष्टमी पर बना श्रीकृष्ण जयंती योग, ऐसे लोग होंगे भाग्यशाली

ग्वालियर । इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठीक वैसा ही संयोग बन रहा है, जैसा उस वक्त बना था जब द्वापर युग में कान्हा धरती पर जन्मे थे। इस संयोग को श्रीकृष्ण जयंती योग के नाम से जाना जाता है। कई साल बाद इस बार फिर से वैसा ही योग बन रहा है…

इस साल 2 सितंबर, रविवार को रात 8 बजकर 48 मिनट पर अष्टमी तिथि लग रही है। निर्णय सिंधु नामक ग्रंथ के अनुसार, जब भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में आधी रात यानी बारह बजे रोहिणी नक्षत्र हो और सूर्य सिंह राशि में तथा चंद्रमा वृष राशि में हों, तब श्रीकृष्ण जयंती योग बनता है ।

धार्मिक आस्था है कि कृष्ण जयंती योग के समय व्रत और उपवास रखना बहुत ही शुभ होता है। यही वजह है कि कान्हा के जन्म से एक-दो दिन पहले ही लोग व्रत और उपवास करना शुरू कर देते हैं। व्रती लोग कन्हैया के जन्म के समय तक लगातार भजन-कीर्तन करते रहते हैं। फिर रात बारह बजे कान्हा के अवतरण समय के बाद ही प्रसाद ग्रहण करते हैं और फिर अगले दिन सूर्य को जल देकर भोजन करते हैं ।

सनातन धर्म में इस योग को बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में इस मुहूर्त में जन्मे बच्चों को बहुत भाग्यशाली और परिवार का नाम रोशन करनेवाला माना जाता है। कहते हैं इस दुर्लभ योग में जन्म लेनेवाले बच्चों पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहती है ।

Published on:
30 Aug 2018 06:03 pm
Also Read
View All