ग्वालियर

बच्चे को दूध पिलाती मां को छेड़ना मनचले को पड़ी भारी, बदमाश का हुआ ये हाल, वीडियो वायरल

छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने अपने पति के सामने ही मनचले युवक के सिर से छेड़खानी का भूत उतार दिया।

less than 1 minute read
बच्चे को दूध पिलाती मां को छेड़ना मनचले को पड़ी भारी, बदमाश का हुआ ये हाल, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपने बच्चे को दूध पिलाते समय एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने अपने पति के सामने ही मनचले युवक के सिर से छेड़खानी का भूत उतार दिया।

छेड़छाड़ से गुस्साई महिला ने बदमाश को पकड़रप चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला का पति भी उसके साथ मौजूद था, लेकिन इससे पहले की वो बदमाश से कुछ कहता, महिला ने ही चप्पल से उसकी पिटाई शुरु कर दी। छेड़छाड़ की जानकारी लगते ही मौके से गुजरने वाले राहगीरों ने भी बदमाश की जमकर धुनाई कर दी। अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


मनचले की धुनाई का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि, महिला अपने बच्चे को स्तनपान करा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसपर गुस्साई महिला ने छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान महिला का पति भी उसके साथ मौजूद था, लेकिन जब तक वो कुछ समझ पाता महिला ने चप्पल उतारकर उसे पीटना शुरु कर दिया। मौके से गुजर रहे लोगों ने जब पिटाई का कारण पूछा तो महिला के पति ने छेड़छाड़ की बात बताई। इसपर लोगों ने उसे वहीं बैठा लिया और जमकर पिटाई की। आपको बता दें कि, छेड़छाड़ के बाद मनचले की पिटाई की ये घटना शहर के पड़ाव थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले फूलबाग इलाके की है।

Published on:
07 Aug 2023 07:12 pm
Also Read
View All