6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरफिरे की अजीब करतूत : सड़क किनारे खड़ी बाइक को किया आगे के हवाले, वारदात CCTV में कैद

- सिरफिरे युवक की अजीब करतूत- सड़क किनारे खड़ी बाइक पर लगाई आग- CCTV में कैद हुई वारदात- आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Aug 2023, 5:10 PM IST

sanki man fire in bike

सिरफिरे की अजीब करतूत : सड़क किनारे खड़ी बाइक को किया आगे के हवाले, वारदात CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के विदिशा से एक सिरफिरे युवक की अजूबो गरीब करतूत का मामला सामने आया है। दरअसल, सिरफिरे ने गली के किनारे खड़ी एक बाइक को बिना वजह ही आगे के हवाले करके भाग गया। सनकी युवक की ये अजीब करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर लगा सीसीटीवी कैमरा चैक किया तो उसमें आरोपी बाइक को आग लगाते हुए दिखाई दिया, इसके बाद रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने संबंधित सीसीटीवी के अलावा इलाके में लगे और भी सीसीटीवी कैमरे चैक किए, जिसमें सिरफिरे युवक की तस्वीर सामने आ गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सनकी युवक की तलाश में जुट गई है।


आपको बता दें कि, ये अजीबो गरीब मामला शहर के कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले बाल विहार का है। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि, युवक ने पहले चुपचाप से बाइक का पाइप निकाला, जिससे बाइक के नीचे जमीन पर पेट्रोल फिकने लगा। कुछ देर बाद माचिस जलाकर बाइक की तरफ फैंक दी। जैसे ही जलती हुई तीली पेट्रोल के संपर्क में आई, उसमें अचानक बाइक में आग भड़क उठी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में तेजी से फैल रहा डेंगू, सिर्फ दो दिनों में 12 नए केस आए सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट


घटना का CCTV Footage

बाइक में आग लगते देख आसपास के दुकानदारों द्वारा तुरंत ही दुकान पर मौजूद पानी के कैन डालकर आग पर काबू पाया। फिलहाल, इलाके के लोगों की शिकायत कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान जुटानी शुरु कर दी है। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत का कहना है कि, मामले में आगजनी के तहत कार्रवाई की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच में जो भी दोषी सामने आएगा, उसके खिलाफ शक्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कार गिरने का Live Video : 12 साल की बच्ची अंदर मौजूद थी, बचाने के लिए पिता भी कूदा