6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार गिरने का Live Video : 12 साल की बच्ची अंदर मौजूद थी, बचाने के लिए पिता भी कूदा

- टूरिस्ट स्पॉट लोधिया कुंड में कार गिरने का VIDEO- हादसे के समय कार में बेठी थी 12 साल की बच्ची- बच्ची को बचाने पिता पानी में कूदा- आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची और पिता को बचाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Aug 2023, 1:18 PM IST

lodhiya kund car fall

कार गिरने का Live Video : 12 साल की बच्ची अंदर मौजूद थी, बचाने के लिए पिता भी कूदा

बारिश के दिनों में झरने और कुंड के आसपास बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने जाते हैं। ऐसे में हादसों की खबरें भी लगातार सामने आती रहती हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से लगे एक पिकनिक स्पॉट के कुंड में कार गिरने का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। बता दें कि, ये हादसा रविवार शाम सिमरोल से करीब 20 किमी दूर घाट क्षेत्र में स्थित लोधिया कुंड में हुआ है।

हादसे के दौरान कार में सिर्फ एक 12 साल की बच्ची बैठी थी, जिसे बचाने उसका पिता भी पीछे से कूद पड़ा। लेकिन, पिता को भी तैरना नहीं आता था। गनीमत रही कि, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ही कुंड में छलांग लगाई और पिता के साथ बेटी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में पिता और बेटी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- बीच बाजार आपस में भिड़ गए दो सांड, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान, VIDEO


कार के कुंड में गिरने का Live Video

बताया जा रहा है कि, ये हादसा कुंड के ठीक मुहाने पर बगैर लॉक किए कार को खड़ा कर देने की वजह से हुआ है। ये भी सामने आया है कि, जहां कार खड़ी की गई थी, वहां की जमीन पर काफी फिसलन थी। परिवार तो कार से उतर चुका था, लेकिन कार में एक 12 साल की बच्ची बैठी थी। फिसलन की वजह से कार स्लिप होते हुए कुंड में जा गिरी। फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोमवार की सुबह सामने आया है।


लापरवाही पड़ी भारी

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, सिमरोल घाट सेक्शन से 10 किमी अंदर लोधिया कुंड में ये हादसा हुआ है। कपल अपनी बेटी के साथ वहां घूमने गया था। इसके बाद पिता ने कार कुंड के किनारे ही खड़ी कर दी और हैंड ब्रेक लगाए बगैर पत्नी के साथ नीचे उतर गए। इस समय तक उनकी 12 साल की बेटी कार में ही थी। संभवत वो कार से कुछ सामान लेने रुकी थी। इसी दौरान कार फिसलकर कुंड में जा गिरी।

यह भी पढ़ें- फुटपाथ पर छाता सुधार रही थी मजदूर महिला, पहुंच गए शिवराज, फिर ऐसा कुछ हुआ कि वीडियो हो रहा वायरल


अस्पताल में चल रहा है पिता-पुत्री का इलाज

कार को लुढ़कने से रोकने और बेटी को बचाने के लिए पिता भी कार के पीछे-पीछे कुंड में कूद गया। हादसे के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। यहां आए लोगों को बचाने के लिए बच्ची की मां गुहार लगाने लगी। तभी कुंड के आसपास खड़े कुछ लोगों ने तुरंत बच्ची और उसके पिता को पानी से बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद उन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।


इंदौर का युवक बना फरिश्ता

इंदौर में स्कीम नंबर 113 में रहने वाले सुमित मैथ्यू भी उस दौरान मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि, वो अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। अचानक हुए हादसे में वो कुछ समझ नहीं पाए। कार को गिरते ही उन्होंने अन्य लोगों की मदद से कार का गेट खोल कर बच्ची को बाहर निकाला। पिता-पुत्री को ज्यादा चोट नहीं आई है। हालांकि, अबतक परिवार की पहचान नहीं हो सकी है।