मध्य प्रदेश के दमोह शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड इलाके में रविवार की दोपहर उस समय लोगों की सांसें अटक गईं, जब यहां सड़क पर जारी भारी आवाजाही के बीच दो सांड आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि, जिस जगह दोनों सांड आपस में भिड़े थे, उसके करीब दस कदम की दूरी पर ही दमोह बस स्टैंड है। घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, अगर ये दोनों सांड लड़ते-लड़ते बस स्टैंड में घुस जाते तो बड़ी घटना होना स्वभाविक थी।