ग्वालियर

’18 तोला’ सोना ले फुर्र हो गए चोर, ग्वालियर में गहरी नींद में सोती रही फैमली

Jewelry and cash theft: पुलिस ने बताया है कि घर में काम चल रहा थाष कोज किसी आने जाने वाले का घटना में हाथ हो सकता है।
2 min read
Theft In gwalior: पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है (Photo Source - Patrika)
Theft In gwalior: पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है (Photo Source - Patrika)

Theft In gwalior:एमपी के ग्वालियर शहर महाराजपुरा थाना इलाके में के रामनगर (भिंड रोड) में चोरों ने गई पुलिस गश्त की परवाह न करते हुए देश की सीमा पर तैनात भारतीय सेना के हवलदार के मकान के ग्राउंड फ्लोर का ताला चटकाकर लाखों रुपए के ये जेवरात और नकदी पार कर दिए।

चौंकाने वाली बात यह है कि जब चोर नीचे अलमारियां खंगाल रहे थे, तब हवलदार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पहली मंजिल पर सो रहे थे। चोरों ने इतनी खामोशी से कटर से ताले काटे कि ऊपरी मंजिल पर सो न रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोग नीचे आए तो बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टूटा था गेट का दरवाजा

पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय शैलेंद्र सिंह पुत्र रणविजय सिंह राजावत (मकान नंबर-11, शिवनिवारा, रामनगर) भारतीय सेना में हवलदार है और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पदस्थ है। वे इन दिनों छुट्टी पर ग्वालियर आए हुए है। रात करीब ।। बजे वह अपनी पत्नी सपना सिंह और बच्चों के साथ ग्राउंड फ्लोर के मेन गेट और कमरों को लॉक कर पहली मंजिल पर सोने चले गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब शैलेंद्र नीचे उतरे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों में बेड के बॉक्स खुले थे और अलमारी का सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। उन्होंने अपने साले मोहित भदौरिया के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ये सामान ले गए चोर

बताया जा रहा है कि चोर सोने के 18 तोला पुश्तैनी जेवर ले गए। जिसमें 3 सोने की चैन, 2 बड़े व 1 छोटा मंगल सूत्र, 1 हैवी नेकलेस, 4 चूड़ियां, 2 जोड़ी झुमकी, 8 लेडीज और 2 जेंट्स अंगूठी शामिल हैं। 5 जोड़ी पायल, 2 चांदी की चैन और बच्चों के 4 जोड़ी चांदी के चूड़े ले गए। 2,50,000 कैश और एक लैपटॉप भी ले गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज किया गया है। फॉरेन्सिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। चोरी गए लैपटॉप को ट्रैकिंग पर डाला गया है। रामनगर और भिंड रोड के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रेकी की आशंका

हवलदार शैलेंद्र सिंह के मकान में इन दिनों रेनोवेशन और कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इसी वजह से सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरों का कनेक्शन पिछले कुछ दिनों से कटा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि वारदात में किसी ऐसे नजदीकी गिरोह या कंस्ट्रक्शन साइट पर आने-जाने वाले का हाथ है, जिसे पता था कि कैमरे बंद है और परिवार रात को ऊपर सोता है। चोरों ने पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया।

Published on:
28 Jun 2026 04:56 pm