ग्वालियर

Western Disturbance Effect : 17-18 मार्च को बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

17-18 मार्च के बीच एक बार फिर ग्वालियर संभाग के जिलों समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में माैसम बदल सकता है। कहीं कहीं बादल छाने के साथ, बूंदाबांदी और ओले गिरने के भी आसार हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2020, 6:52 PM IST
Western Disturbance Effect
Western Disturbance Effect : 17-18 मार्च को बारिश के साथ ओले गिरने के आसार

ग्वालियर/ मार्च का पहला पखवाड़ा बीत चुका है। अब तक इस सीजन में लोग अच्छी खासी तपिश का सामना करने लगते हैं। लेकिन, इस बार गर्मी की तीव्रता की शुरुआत भी नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि, इसका कारण इन दिनों लगातार एक के बाद एक बन रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं। यही कारण है कि, अब तक माैसम के तेवर ठंडे बने हुए हैं। हालात यह हैं कि, बीते 15 दिनों में से 11 दिन का तापमान सामान्य या उससे कम ही दर्ज किया गया। माैसम वैज्ञानी जी.डी मिश्रा के मुताबिक, आगामी 17-18 मार्च के बीच एक बार फिर ग्वालियर संभाग के जिलों समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में माैसम बदल सकता है। कहीं कहीं बादल छाने के साथ, बूंदाबांदी और ओले गिरने के भी आसार हैं।


क्यों ओसत से कम है तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 20 मार्च रहने की संभावना है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में इसी तरह उतार- चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है। जीडी मिश्रा के मुताबिक, हवा के चक्रवाती घेरे के रुप में पहुंच रहे वेस्टर्न डिस्टबेंस के प्रभाव के चलते बारिश हाेने और ओले गिरने की नाैबत आ सकती है। उन्होंने बताया कि, इसके अलावा देश के उत्तरी हिस्सों में कई इलाकों में अभी भी बर्फबारी हाे रही है। इसके कारण ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और तापमान न्यूनतम स्तर पर है।


सामान्य से कम रहा तापमान

सोमवार काे दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात के वक्त भी माैसम में ठंड का असर देखा जा रहा है। अनुमान है कि, रात का तापमान कल की ही तरह 13 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा। शहर में दिन में तीखी धूप के साथ साथ हवा में ठंड का असर देखने को मिला। बादलाें और ठंडी हवा के कारण पारे की चाल भी थमी सी है। मार्च के चाैथे दिन से ही शहर में माैसम का मिजाज बदल गया था। इसके कारण ठंडी हवा आ रही है और तापमान बढ़ नहीं पा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
एक पता, एक मोबाइल नंबर और 17 पासपोर्ट ! डबरा में चल रहा था नेटवर्क, 7 आरोपियों पर चलेगा केस

ग्वालियर : जीडीए से खरीदे प्लॉट पर हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालतों का फैसला, 44 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिला प्लॉट का हक

ग्वालियर :जेएएच में 80 करोड़ की मशीनें बंद, कैंसर जांच के लिए भटक रहे मरीज, बिरला नगर-डीडी नगर में एक्स-रे मशीनें भी शो-पीस

सिंधिया संपत्ति विवाद: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं प्रतिमा देवी, अदालत ने लगाया 10 हजार का हर्जाना

एमपी पटवारी भर्ती फर्जीवाड़ा: मोम के अंगूठे से बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी बरी, क्राइम ब्रांच की जांच पर उठे सवाल