प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर सीएम बघेल ने दावा किया कि, 'भाजपा चाहे कुछ भी कर ले, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। अनावश्यक रूप से भाजपा यहां कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। अभी भी कई विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है।' उन्होंने कहा कि, 'मुझे पूरा विश्वास है कि, मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार न केवल बहुमत सिद्ध करेगी, बल्कि पूरे पांच साल सरकार भी चलाएगी।'