बता दें कि, इससे पहले कमलनाथ सरकार के मंत्री पी.सी शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुआ कहा था कि, 'हमारे विधायकों को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया गया है।'वहीं, बजट सत्र शुरू होने से ठीक पहले सीएम कमलनाथ ने भी एक बयान में कहा था कि, हमारे साथ बहुमत है और हम तरह के फ़्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं। कमलनाथ ने ये भी कहा था कि, सुप्रीम कोर्ट तक ये कह चुका है कि, स्पीकर के जो अधिकार हैं उसमें कोई दखल नही दे सकता। इसलिए अब ये स्पीकर तय करेंगे, न तो सीएम न ही गवर्नर इसे तय कर सकते हैं। हालांकि, विधानसभा में सत्र के दौरान हुए हंगामे और कोरोना वायरस की सतर्कता के मद्देनजर विधानसभा का सत्र 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।