ग्वालियर

युवक से परेशान महिला, एसपी ऑफिस में खुद पर डाला पेट्रोल, जानिए पूरा मामला

महिला बोली पुलिस, सीएम हेल्पलाइन तक कर चुकी है शिकायत..खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताता है युवक
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2022, 6:36 PM IST
woman.jpg

ग्वालियर. 'वो मुझे बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है इसलिए मैं अपनी जान देना चाहती है' ये बात कहते हुए एक महिला ग्वालियर में बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने हंगाा करते हुए खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश कर रही थी हालांकि इससे पहले कि महिला आत्मघाती कदम उठा पाती और माचिस की तीली जला पाती मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। महिला का कहना है कि उसे एक युवक बहुत परेशान कर रहा है और उससे 5 लाख रुपए मांग रहा है।

युवक मांग रहा 5 लाख रुपए
महलगांव की रहने वाली महिला कंचन (बदला हुआ नाम) बुधवार दोपहर को एसपी ऑफिस पहुंची थी जहां उसने जमकर हंगामा किया। महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश की जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। कंचन ने बताया कि राकेश गुर्जर नाम का युवक खुद को क्राइम ब्रांच का जवान बताकर उससे 5 लाख रुपए की मांग कर रहा है। वो कहता है कि उसकी बहन से उसने 5 लाख रुपए लिए थे जो उसे वापस करने ही पड़ेंगे। जबकि कंचन का कहना है कि उसने किसी से कोई पैसा नहीं लिया है लेकिन राकेश मानने को तैयार नहीं है। उसने राकेश के द्वारा परेशान करने की शिकायत पुलिस और सीएम हेल्पलाइन में भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


बच्चों को लेकर चला गया पति
कंचन (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि राकेश की धमकी से परेशान होकर उसका पति बच्चों को लेकर घर से चला गया है। कंचन का कहना है कि राकेश की प्रताड़ना से उसका जीना मुश्किल हो रहा है और पूरा परिवार बिखर चुका है इसलिए उसके पास आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। वहीं एएसपी मृगांखी डेका ने बताया कि एक महिला के पति और बच्चे किसी युवक की धमकी के बाद सुबह घर छोड़कर चले गए थे। महिला को लगा कि धमकाने वाले युवक ने ही कुछ किया है। हताश होकर वह आत्मदाह करने के प्रयास के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। महिला की काउंसलिंग की गई है। महिला को कौन धमका रहा था वह पुलिस में जवान है भी या नहीं इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
27 Jul 2022, 6:36 PM IST
Published on: