Weather Update: शहर में दूसरी बार शीतलहर का अलर्ट आया है। क्योंकि उत्तरी हवा की गति बढ़ी है। इससे सर्दी बढ़ रही है।
Weather Update:एमपी के ग्वालियर शहर में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में कड़ाके की सर्दी होने लगी है। वहीं दिन में भी ठंडक का अहसास रहा। क्योंकि अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 26 घंटे के लिए ग्वालियर व शिवपुरी में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ सकता है।
दरअसल जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो चुकी है। हवा का रुख उत्तर से दिशा है। यह हवा अपने साथ कश्मीर की ठंडक लेकर आ रही है। इससे रात में सर्दी बढ़ गई है। दिसंबर में जो सर्दी होती थी, वैसे सर्दी नवंबर में होने लगी है। शहर में दूसरी बार शीतलहर का अलर्ट आया है। क्योंकि उत्तरी हवा की गति बढ़ी है। इससे सर्दी बढ़ रही है। सुबह 9 बजे तक सर्दी की चुभन अधिक रही। वॉक के लिए निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर आए। बीते दिनों की तुलना में सर्दी की चुभन ज्यादा थी। इसके अलावा सूर्य अस्त के बाद भी सर्दी बढ़ गई है।
-कश्मीर से आने वाली सर्द हवा की गति इंदौर व भोपाल की ओर हो गई है। राजस्थान में बने प्रति चक्रवात की वजह से ऐसा हुआ है। ग्वालियर-चंबल में भी हवा आ रही है। इस कारण धीरे-धीरे तापमान लुढक रहा है।
-बंगाल की खाड़ी में दो कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं, लेकिन इनका असर दक्षिण भारत में रहेगा। इन सिस्टम की वजह से उत्तरी हवा की गति बढ़ेगी।
समय तापमान
05:30 - 10.6 डिग्री सेल्सियस
08:30 - 12.4 डिग्री सेल्सियस
11:30 - 23.6 डिग्री सेल्सियस
14:30 - 26.8डिग्री सेल्सियस
17:30 - 21.2 डिग्री सेल्सियस
बढ़ती सर्दी को देखते हुए जिले में स्कूलों के समय बदल दिए गए हैं। बच्चों की सुविधा, सुरक्षा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह आदेश 20 नवंबर से लागू होगा। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए है। आदेश में जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई और आईएसई से संबद्ध सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों पर लागू रहेगा।