ग्वालियर

Gwalior news: ‘शुभम धोखेबाज निकला…’, 5 साल लिव-इन में रखा, इंस्टाग्राम पोस्ट ने खोली पोल-पट्टी

Live-in relationship: 5 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती को पार्टनर शुभम अग्रवाल ने धोखा दिया, वह पहले से शादीशुदा निकला।
2 min read
Live-in relationship: 5 साल लिवइन में रखा फिर धोखा (Photo Source - AI)
Live-in relationship: 5 साल लिवइन में रखा फिर धोखा (Photo Source - AI)

Gwalior news: एमपी में ग्वालियर शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रिश्ते को तार-तार कर देने वाला धोखेबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस पार्टनर के साथ युवती 5 साल तक 'लिव-इन - रिलेशनशिप' में शादी के सपने देखती रही उसी पार्टनर ने युवती को बड़ा धोखा दे दिया। युवती को पता चल गया कि वह पहले से ही किसी और का पति है। सच सामने आते ही पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने यही कहा कि शुभम धोखेबाज है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय युवती की पहचान वर्ष 2015 में शुभम अग्रवाल से हुई थी। दोनों ने एक दूसरे से मिलना शुरू किया। जिसके बाद धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। बताया जा रहा है कि दोनों साल 2021 से 2025 तक किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगे। चार साल साथ रहने के बाद जब किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हुई, तो दोनों ने सहमति से लिखित एग्रीमेंट कर अलग होने का फैसला कर लिया। अलग होने के बाद भी आरोपी की नीयत खराब रही।

वह बार-बार युवती से मिलने का प्लान बनाता रहा। 8 जून 2025 को शुभम पीड़िता के घर पहुंचा और शादी का पक्का वादा कर दोबारा शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करता रहा। युवती को तब तक यवुक के शादीशुदा होने का पता नहीं चला था। बाद में युवक की हकीकत पता चली। इसके बाद युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

सोशल मीडिया पर बेनकाब

हाल ही में जब पीड़िता इंस्टाग्राम चला रही थी, तब उसे शुभम की एक पोस्ट दिखी, जिसमें वह एक महिला के साथ शादी के जोड़े में नज़र आ रहा था। शक गहराने पर जब पीड़िता ने कड़ाई से पूछताछ की, तो शुभम ने कुबूल किया कि वह पहले ही शादी कर चुका है। सच उजागर होने पर जब युवती ने विरोध जताया और अपने साथ हुए धोखे का जिक्र किया, तो आरोपी शादी से साफ मुकर गया, कोई जवाब दिए बिना जान छुड़ाकर भाग निकला।

Updated on:
09 Aug 2026 12:16 pm
Published on:
09 Aug 2026 12:16 pm