ग्वालियर

छोटे भाई ने की लव मैरिज, लड़की के घरवालों ने जेसीबी से तोड़ डाला बड़े भाई का घर

Gwalior News : छोटे भाई ने लव मैरिज की। जिसकी सजा बड़े भाई को मिली। ये सजा उन्हें कानूनी तौर पर नहीं मिली, बल्कि लड़की के घर वालों ने जेसीबी से उनका मकान तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Gwalior News
ग्वालियर में बड़े भाई को दी छोटे भाई की सजा (Photo Source- Patrika)

Gwalior News :मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने लव मैरिज की। जिसकी सजा बड़े भाई को मिल गई। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये सजा उन्हें कानूनी तौर पर नहीं मिली, बल्कि लड़की के घर वालों ने जेसीबी से उनका मकान तोड़ दिया। दहशत में परिवार पिछले पांच महीने तक शहर से बाहर रहने को मजबूर था, लेकिन अब जब वो वापस अपने घर लौटे वो वहां उनका घर पूरी तरह से टूटा पड़ा था, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला जिले के अंतर्गत आने वाले घाटीगांव थाना क्षेत्र का है। बायाजानकारी के मुताबिक, घेघोली गांव के रहने वाले एक युवक लव मैरिज की थी। जिसकी सजा उसके बड़े भाई को मिली। बताया जा रहा है कि लड़की के घर वाले इस शादी से राजी नहीं थे। विवाह के बाद लड़की के घर वालों ने जेसीबी से युवक के बड़े भाई का घर तोड़ दिया। करीब पांच महीने पहले मकान को ध्वस्त कर दिया था। जिससे डर कर परिवार बाहर चला गया था।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पांच महीने बाद परिवार वापस लौटा है। ग्वालियर लौटते ही परिवार पुलिस थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। पूछताछ, जांच और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
25 Feb 2026 12:31 pm
Published on:
25 Feb 2026 12:31 pm