हमीरपुर

कौन थे विंग कमांडर नमांश स्याल जिनका बेमिसाल रिकॉर्ड; तगड़ा सिक्योरिटी सिस्टम होने के बाद भी क्यों हुआ तेजस क्रैश?

Tejas Crash Update: विंग कमांडर नमांश स्याल का बेमिसाल रिकॉर्ड था। आपको बताते हैं उनके बारे में, साथ ही जानिए तगड़ा सिक्योरिटी सिस्टम होने के बाद भी तेजस क्यों क्रैश हुआ?
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2025, 12:00 PM IST
about wing commander namansh syal why did tejas crash despite having strong security system
Tejas Crash Update: विंग कमांडर नमांश स्याल के बारे में, क्यों हुआ तेजस क्रैश?

Tejas Crash Update: भारतीय वायु सेना का तेजस विमान दुबई एयरशो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना के मुताबिक, हादसे में विमान के पायलट को गंभीर चोटें आईं और इसी कारण उनकी मौत हो गई।

पायलट नमांश स्याल शहीद

शुक्रवार को दुबई एयरशो 2025 में हिस्सा लेने के दौरान यूनाइटेड अरब अमीरात में IAF तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने के कारण पायलट नमांश स्याल शहीद हो गए। यह देसी एयरक्राफ्ट लोकल टाइम के मुताबिक दोपहर में इवेंट के दौरान प्रैक्टिस और डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान क्रैश हो गया।

पायलट नमांश स्याल के बारे में

हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां के रहने वाले विंग कमांडर स्याल अपने डिसिप्लिन और शानदार सर्विस रिकॉर्ड के लिए जाने जाते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीरा से पढ़ाई की। उनके परिवार में उनके माता-पिता, उनकी पत्नी जो इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर हैं और उनकी छह साल की बेटी हैं।

पायलट नमांश स्याल के पिता जगन नाथ एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर थे और बाद में हिमाचल प्रदेश एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल बने। उनकी मां बीना देवी इस हादसे के समय हैदराबाद में थी। स्याल परिवार का घर कई दिनों से बंद था।

सवाल: तेजस क्रैश कैसे हुआ?

शुक्रवार को दोपहर 2.08 बजे (लोकल टाइम) इंडियन एयर फोर्स का तेजस जेट हवाई करतब दिखा रहा था, जिससे दुबई एयरशो में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। अगले ही मिनट विमान गिरकर क्रैश हो गया। IAF की माने तो एयरक्राफ्ट का सेफ्टी रिकॉर्ड लगभग परफेक्ट था।

ऐसे में सवाल उठता है कि सेफ्टी रिकॉर्ड लगभग परफेक्ट होने के बाद तेजस क्रैश कैसे हुआ? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सपर्ट्स ने अब उस दुर्भाग्यपूर्ण लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के आखिरी पलों को डिकोड कर लिया है, जिसका 24 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरा क्रैश हुआ है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि IAF पायलट नमांश स्याल 'बैरल रोल' नाम का एक मैनूवर कर रहे थे। इस दौरान जेट पलटता है और फिर वापस ऊपर आता है, जिससे पूरा एक्सियल रोटेशन होता है। हालांकि यह कोई मुश्किल मैनूवर नहीं है, लेकिन इसमें पायलट कुछ देर के लिए उल्टा होता है और फिर पूरी तरह पलट जाता है।

सटीक लूप नहीं बना सका तेजस

शुक्रवार को शो के दौरान तेजस एक सटीक लूप बनाना चाहता था। यानी पहले ऊपर खींचना, फिर उल्टा जाना, और फिर नीचे उतरना। इसे फिर से चढ़ना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसा माना जा रहा है कि जेट शायद जमीन के बहुत पास था इसलिए दोबारा ऊपर नहीं आ सका और मैनूवर पूरा नहीं कर सका। इसके अलावा, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जेट में शायद दोबारा ऊपर उठने की स्पीड भी नहीं थी और आखिर में क्रैश हो गया।

Updated on:
22 Nov 2025, 12:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल