हमीरपुर

Hamirpur Gangrape : गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, पीड़िता ने गांव के ही लोगों पर लगाये गंभीर आरोप

हमीरपुर जिले में चार दबंगों ने प्रेम प्रसंग के मामले में विवाहिता को उसके घर से अगवा कर सामूहिक बलात्कार के बाद निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 12:28 PM IST
hamirpur crime news
महिला से गैंगरेप के बाद गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया, देखें वीडियो

हमीरपुर. ज़िले में एक विवाहिता को उसके घर से अगवा कर चार दबंगों ने सामूहिक बलात्कार किया और महिला के गुप्तांग में डंडे से हमला भी किया। इतना ही नहीं शैतानों ने उसे मारापीटा और निर्वस्त्र कर पूरे गांव में भी घुमाया। पीड़िता गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति कर ली है।

मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का है। पीड़िता की जेठानी के लड़के का चक्कर ऊंची जाति के लोगों से चल रहा था। इससे नाराज लोग रविवार की रात को पीड़िता के घर में छप्पर तोड़कर घुस गये।

उस वक्त वो घर में अकेली थी। पीड़िता का पति शादी के सिलसिले में कालपी गया था। आरोपी उसे जबरन उठा कर अपने साथ ले गये। जहां आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांग में डंडे से प्रहार किया। इतने में भी जब उनका मन नहीं भरा तो आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया।

आरोपी महिला को पूरे गांव के सामने निर्वस्त्र का घुमाते रहे। इस बीच किसी ग्रामीण ने चुपके से महिला को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता का बयान
पीड़िता घर में अकेली थी। इन लोगों ने पहले दरवाजा खटखटाया जब उसने नहीं खोला तो वह टीन फाड़कर अंदर घुसे और बारी बारी चारों ने उसके साथ रेप किया। बाद में निवस्त्र कर गांव में घुमाया। पुलिस आई तो उसने उसे कपड़े से ढका और लेकर सीएचसी में भर्ती करा दिया। उसके बाद पुलिस ने कोई कार्यवाई नहींकी।

पीड़ित के पति का बयान
टीन को फाड़ कर आरोपी घर में घुसे थे और बारी बारी चारों ने उसके साथ रेप किया और निवस्त्र कर गांव में घुमाया और लाठी डंडों उसकी पत्नी को पीटा। उसने डायल 100 को फोन किया तो वह उसी को लेकर कुरारा थाने पहुंच गए और कोई कार्रवाई नहीं की।

एसपी हमीरपुर का बयान
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि मामला थाना कुरारा का है। पीड़िता ने रेप का मामला दर्ज कराया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 323,504 और 151 के तहत चालान कर दिया है। उक्त महिला द्वारा आरोपियों के विरुद्ध रेप का आरोप लगाया गया है, जिसकी जांच सीओ सदर द्वारा कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्यवाई की जाएगी।

देखें वीडियो...

Updated on:
3 Jul 2018, 12:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल