25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Farrukhabad / सेहरा बंधने से पहले उठी अर्थी, भाई ने किया भाई कत्ल

सेहरा बंधने से पहले उठी अर्थी, भाई ने किया भाई कत्ल

सेहरा बंधने से पहले उठी अर्थी, भाई ने किया भाई कत्ल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 2 Jul 2018, 2:17 PM IST

accident

सेहरा बंधने से पहले उठी अर्थी, भाई ने किया भाई कत्ल

फर्रुखाबाद. थाना जहानगंज क्षेत्र के एक गांव में बीते 20 अप्रैल को भाई के हमले से जख्मी युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम झसी निवासी 26 वर्षीय ऋषि पुत्र रामस्वरूप का बीते 20 अप्रैल 2018 को भाई दीपक से विवाद हो गया था। आपस में दोनों में पहले गाली गलौज होता रहा उसके बाद दीपक ने चाकू मारकर ऋषि को जख्मी कर दिया था। जिससे पेट के अंदर की नसें कट चुकी थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया था। लेकिन हालत में सुधार ना होने से उसे रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे बीते तकरीबन चार दिन पूर्व घर ले आये थे। लेकिन बीती रात उसकी मौत हो गयी।

घटना के दौरान पुलिस ने आरोपी भाई दीपक को दबोच कर चाकू भी बरामद किया था।आरोपी फ़िलहाल जेल में है। ऋषि की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक ऋषि का बीते 18 जून को शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी से विवाह होने वाला था। उसके लिए लड़की पक्ष से लेकर उसके घर में तैयारी जोरों पर चल रही थी। कार्ड छप चुके थे। केवल उनको वितरण करना बाकी था। दूसरी तरफ दोनों सगे भाई थे।

एक मौत के मुंह में चला गया दूसरा जेल में उस माता पिता पर क्या गुजर रही होगी। लेकिन उसके अस्पताल में होने के चलते विवाह नहीं हो सका। जब बारात ही गई तो विवाह कहां से होता लड़की पक्ष ने जो टेंट व हलवाई किये उन सभी को मना कर दिया था। रिश्तेदार घर आ चुके थे। सभी वापस चले गए। पहले लोग दूसरों से झगड़े से परेशान रहते थे। लेकिन वर्तमान में भाई ही भाई की हत्या करने में लगा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। मुकदमे को सम्बन्धित धारा में तब्दील किया जायेगा।