हमीरपुर

हमीरपुर हत्याकांड: सामने आई अरविंद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गर्दन, कंधे और उंगलियों पर किए चाकू से कई वार  

हमीरपुर हत्याकांड: हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सोमवार को एक महिला ने अपने शराबी पति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2025, 9:30 PM IST
hamirpur murder case

हमीरपुर हत्याकांड: कुछ ही देर बाद पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक पर आठ से दस बार वार किए गए थे।

गुमराह करने की कोशिश, लेकिन नहीं बच पाई

हत्या के बाद महिला ने पहले घड़ियाली आंसू बहाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। वह खुद को बेगुनाह दिखाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन ज्यादा देर तक अपनी सच्चाई छुपा नहीं पाई। पुलिस की सख्ती के आगे उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

गर्दन, कंधे और उंगलियों पर किए कई वार

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक के दोनों कंधों पर चार गहरे घाव पाए गए। इसके अलावा, उसकी उंगलियों पर भी कटने के निशान थे, जिससे अंदाजा लगाया गया कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी। हालांकि, गर्दन पर किए गए लगभग पांच वार उसकी जान लेने के लिए काफी साबित हुए।

पत्नी ने क्यों किया पति का कत्ल?

घटना के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर एक पत्नी ने इतनी बेरहमी से अपने ही पति की हत्या क्यों की? पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति लंबे समय से शराब का आदी था। आए दिन नशे में धुत होकर वह झगड़ा करता था और उसे प्रताड़ित करता था। वारदात के दिन भी वह शराब पीकर आया और मारपीट करने लगा। तंग आ चुकी महिला का गुस्सा इस कदर फूट पड़ा कि उसने पास पड़े चाकू (बांका) से पति की गर्दन पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।

बेटे को बहाने से बुलाया, लेकिन पुलिस ने खोली पोल

हत्या के बाद महिला ने अपने बेटे राजेश को फोन किया और बहाना बनाया कि उसकी तबीयत खराब है। उसने बेटे से डॉक्टर के पास चलने के लिए कहा। जब बेटा घर पहुंचा, तो पिता को खून से लथपथ पड़ा पाया और मां के हाथों पर खून लगा हुआ था। उस समय मां ने उसे सच्चाई नहीं बताई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जब पुलिस ने हत्या की पूरी कहानी सामने रखी, तो बेटा भी सन्न रह गया। उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसकी मां ने ही उसके पिता की जान ले ली।

Updated on:
1 Apr 2025, 9:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल