हमीरपुर

धोखे से अकेले में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा मनचला, महिला के तेवर देखकर पड़ा भागना… देखें LIVE वीडियो

चार्जर के बहाने महिला को बाइक में बैठाकर ले जाने वाले मनचलों ने सिटी फारेस्ट के सन्नाटे में महिला के साथ छेड़खानी की।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 4:06 PM IST
saharanpur news
मनचले की पिटाई

हमीरपुर. जिला अस्पताल के गेट से चार्जर के बहाने महिला को बाइक में बैठाकर ले जाने वाले मनचलों ने सिटी फारेस्ट के सन्नाटे में महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध के बाद पीटने पर आमादा हो गए। बाद में महिला ने एक मनचले की चप्पलों, पत्थर और झांकड़ों से पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मनचले को हिरासत में ले लिया है। अभी महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

कुरारा की रहने वाली एक महिला की शादी मुख्यालय से सटे एक इलाके में हुई है। महिला ने बताया कि वह जिला अस्पताल में आई थी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। चार्जर के लिए वह अस्पताल से बाहर निकली तो उसकी पहचान वाला युवक मिल गया जैसे ही उसे पता चला कि वो चार्जर लेने के लिए घूम रही है तो उसने उसे चार्जर देने के बहाने अपनी बाइक में बिठा लिया। कुछ दूर आगे निकलते ही इस युवक का दूसरा साथी मिल गया वो भी बाइक में बैठ गया। इसके बाद उसे दोनों युवक विश्वास में लेकर बाइक चलाते हुए सिटी फारेस्ट ले गए।

जब महिला करने लगी युवकी पिटाई
सुनसान इलाके में पहुंचने के बाद उसे एहसास होने लगा कि कुछ गड़बड़ होने वाला है। उसने विरोध किया तो दोनों युवक उसे मारने को उतारू हो गए। लेकिन शोर मचाए जाने पर पहचान वाला युवक फरार हो गया। इसके बाद महिला ने दूसरे युवक को पीटना शुरू कर दिया। महिला ने इस मनचले को चप्पलों के साथ साथ पत्थर से और झांकड़ों से जमकर मारा। इससे युवक लहूलुहान हो गया।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही महिला दरोगा संगीता सिंह मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने मनचले को हिरासत में ले लिया है। युवक का कहना है वह दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। उसने कोई छेड़खानी नहीं की। युवक भी खुद को कुरारा निवासी बता रहा है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

देखें वीडियो...

Updated on:
9 Jun 2018, 4:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल