
हमीरपुर. हमीरपुर बॉडर के सजेती थाना कानपुर निर्माणाधीन पावर प्लांट में एक मजदूर की मौत हो गई। जिससे वहीं काम कर रहे अन्य मजदूर पावर प्लांट में तोड़फोड़ करने लगे। वहां पर मौजूद अफसरों की गाड़ियां पलट दी। सूचना पर घाटमपुर सर्किल की फोर्स पहुंची और अन्य थानों की भी फोर्स भी बुलानी पड़ी। जहां पर गुस्साए मजदूरों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। अपने बचाव में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जब उससे भी बात नहीं बनी तब पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई।
हमीरपुर बॉडर के कानपुर निर्माणाधीन पावर प्लांट में एक हजार से ज्यादा मजदूर काम करते हैं। वहीं सुबह बिहारी निवासी एक मजूदर की काम करते वक्त मौत हो गई। इसी पर मृतक के साथी मजदूर भड़क गए और उन्होंने पावर प्लांट में हंगामा करना शुरू कर दिया। निर्माणाधीन पावर प्लांट प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई न होने पर मजदूर और भड़क गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां पर प्लांट के अफसरों के वाहन खड़े थे जो मजदूरों ने पलटा दिए। उन्होंने मौके पर आगजनी भी की।
प्लांट में पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर घाटमपुर सर्किल की फोर्स पहुंची। पुलिस ने पहले मजदूरों को समझाने की कोशिश की मगर गुस्साए मजदूर पुलिस पर भी हमलावर हो गए। इतना ही नही उन्होंने वर्दीधारियों को भी खदेड़ लिया। जहां पर अपने बचाव में पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। जब इससे भी बात नहीं बनी तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की और पुलिस लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग में एक दर्जन से अधिक मजदूर चुटहिल हो गए हैं।