4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा ने स्कोर्पियो से वृद्ध महिला को मारी टक्कर, हुई मौके पर मौत

गिरिजा देवी (85) पत्नी स्व रामचरन प्रजापति खाना खाकर दरवाजे पर लगे बबूल के पेड़ के नीचे बैठने जा रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 25 May 2018, 2:12 PM IST

hamirpur

दरोगा ने स्कोर्पियो से वृद्ध महिला को मारी टक्कर, हुई मौके पर मौत

हमीरपुर. जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव निवासिनी गिरिजा देवी (85) पत्नी स्व रामचरन प्रजापति खाना खाकर दरवाजे पर लगे बबूल के पेड़ के नीचे बैठने जा रही थी। उसी समय थाना बिवार में तैनात दरोगा अमरसिंह ने अपनी स्कोर्पियो को बैक कर रहा था। गाड़ी बैक करते हुए वृद्ध महिला को टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के नाती लखन प्रसाद ने बताया कि दादी खाना खाकर गर्मी से बचाव हेतु बाहर बबूल के पेड़ के नीचे बैठने जा रही थी। तभी दरोगा अपनी गाड़ी बैक कर रहा था जिसकी टक्कर से दादी की मौत हो गई।

आरोप लगाते हुए बताया कि हम दरोगा को आवाज देते रहे लेकिन दरोगा ने नहीं सुना। बताया कि दरोगा भारी नशे में था। टक्कर लगने के बाद दरोगा मौके से फरार हो गया। परिवारजनों द्वारा महिला को सीएससी छानी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिवारजनों व ग्रामीणों ने शव को रोड में रखकर जाम लगाकर आरोपी दरोगा अमरसिंह की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लखन ने बताया की आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद भी थाना बिवांर पुलिस अज्ञात में मुकदमा लिखने की बात कहने लगे जिससे झल्लाकर परिवारजन व ग्रामीणों द्वारा आवागमन बाधित कर दिया गया और आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

मामले को तूल पकड़ता देख मीटिंग में हमीरपुर जा रहे एसडीएम राठ सुरेश कुमार मिश्र ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवार को आस्वासन दिया और न्याय दिलाने की बात कही उधर थाना बिवार इंचार्ज नारायण सिंह को हिदायत देते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की बात कही। उधर एसडीएम की बात पर भरोसा करते हुए आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश