4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाल समाज का सामूहिक विवाह समारोह, इक दूजे के हुए 21 जोड़े

समिति के पदाधिकारियों ने नवदंपत्ति को उपहार देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 24 May 2018, 1:52 PM IST

Pal samaj samuhik vivah samaroh in Hamirpur UP news

पाल समाज का सामूहिक विवाह समारोह, इक दूजे के हुए 21 जोड़े

हमीरपुर. हमीरपुर जनपद के राठ नगर के पाल समाज राधा कृष्ण कांच मंदिर में एकादश बुन्देलखण्ड स्तरीय पाल समाज का आदर्श सामूहिक विवाह महायज्ञ एवं वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें इक्कीस जोड़ों ने अग्नि के सामने सात फेरे लेकर एक दूसरे को जीवन साथी वरण किया। समिति के पदाधिकारियों ने नवदंपत्ति को उपहार देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

सभी को लेना चाहिए भाग

मुख्य अतिथि श्रीराम पाल पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा कि समाज हित में इस तरह के आयोजनों में सभी को भाग लेना चाहिए। संगठित समाज ही अपना आस्तित्व बरकरार रख पाता है। इस लिये हमें आपस में संगठित रहना चाहिए। सामूहिक विवाह महायज्ञ में पहली वरमाला नदना की भगवती देवी ने मुस्करा के धीरेन्द्र पाल के गले में डाली। कैंथी बदनपुरा की मनी ने इन्दरपुरा के महेश पाल, पड़रा की राधा ने धनौरी के अखिलेश, अकौना की दीपा ने बम्हौरी कला महोबा के दौलतराम, बम्हौरी कला की राजकुमारी ने रिछा के जयपाल, रिछा की रचना ने छिबौली के राघवेन्द्र, चरखारी की सुनीता ने नैगवां जालौन के विक्रम सिंह, अनघौरा की गनेशी ने गोहानी के भगवानदास, अनघौरा की अनीता ने सरसैंडा के वीरसिंह तथा फहना महोबा की सुषमा ने टाई के कृष्ण कुमार के गले में वरमाला डाली। इसी तरह कुल इक्कीस जोड़ों का विवाह संस्कार सम्पन्न कराया गया।

ये लोग रहे मौजूद

समिति के अध्यक्ष गोकुल प्रसाद पाल, उपाध्यक्ष शम्भू दयाल पाल, प्रबन्धक भागीरथ बघेल, उपप्रबन्धक गजराज पाल आदि ने नवदंपत्तियों को उपहार देकर मंगलकामना की। समारोह में समिति के हीरालाल, बिहारी लाल, छत्रपाल, राजेन्द्र पाल, भागीरथ, घासीराम, मुकेश पाल, दशरथ सिंह, भवानी दीन, भूपेन्द्र पाल, विक्रम सिंह, श्याम लाल, सुनील पाल, चन्द्रशेखर पाल आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हो गया सबसे बड़ा खुलासा, इस अकेले डॉन ने यूपी के विधायकों के छुड़ाए पसीने, सुनते ही सीएम योगी ने लिया चौंकाने वाला फैसला

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश