4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवविवाहिता ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

थाना जरिया अन्तर्गत ग्राम इटैलिया बाजार में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 23 May 2018, 1:12 PM IST

hamirpur

इकलौते पुत्र की मौत के सदमे में दम्पती ने दी जान

हमीरपुर. थाना जरिया अन्तर्गत ग्राम इटैलिया बाजार में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वही मायके पक्ष द्वारा आरोप लगाया गया कि ससुरालीजनों ने ही हमारी पुत्री की हत्या की है। पुलिस ने शव का अपने कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिये भेजा।


जानकारी के अनुसार ग्राम इटैलिया बाजा निवासी विनीता पत्नी ज्ञान सिंह राजपूत 20वर्षीय बीती शाम अपने घर में आत्महत्या कर ली मृतिका के ससुर सोहनलाल ने बताया कि हम सभी लोग भट्टा लगाने गये थे घर पर केवल बहू विनीता अकेली थी। जब हम लोग भट्टा लगाकर वापिस आये तो हमने बहू को आवाज दी जब दरवाजे नही खोला तो हमने ऊपर से जाकर देखा तो जाल पर बहू विनीता लटक रही थी फिर हम लोगों ने मुहल्ले वालों की मद्द से दरवाजे तोड़े फिर हम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहाॅ पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें - पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी मामले में बड़ा एक्शन, स्वाट टीम प्रभारी की गई कुर्सी


वही मृतका के चाचा रामेश्वर ने बताया कि मेरी भतीजी की शादी विगत 10जून 2017 को हुई थी विनीता द्वारा मुझे फोन पर कई बार बताया गया कि मेरे ससुरालीजनों द्वारा आये दिन मारपीट व परेशान किया जा रहा है और मेरी भतीजी ने आत्महत्या नही की है उसकी हत्या पति, जेठ, सास, ससुर, द्वारा की गयी। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी रहा फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ सरीला का कहना है कि अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर नही आई है अगर कोई तहरीर आती है तो उस पर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें - शादीशुदा महिला के नवयुवक के साथ भाग जाने के बाद दंबगो का कहर, तनाव पर पुलिस और पीएससी की तैनाती

यह भी पढ़ें - दहेज के लिये हैवान बना शौहर, पत्नी को इस कदर दी यातनाएं की कोमा में चली गयी

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश