4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ गिरने से बालबाल बचे यात्री, मार्ग हुआ जाम

पेड़ गिरने से बालबाल बचे यात्री, मार्ग हुआ जाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 1:34 PM IST

tree

पेड़ गिरने से बालबाल बचे यात्री, मार्ग हुआ जाम

हमीरपुर. कस्बे से करीब पांच किलोमीटर दूर राठ हमीरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आकर एक मारूती वैन क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में सवार लोग बाल-बाल बच गये। वहीं रास्ते में पेड़ गिरने से पूरा रास्ता जाम हो गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ काटकर अलग किया तब जाकर यातायात सुचारू हो पाया।

राठ हमीरपुर मार्ग पर कुशमा के महावीरन मंदिर गेट से कुछ आगे एक बैक हो रहे ट्रक की टक्कर से भारी भरकम नीम का पेड़ भरभरा कर सड़क पर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आकर एक ट्रक मामूली रूप से छतिग्रस्त हुआ जबकि वहां से गुजर रही मारूती वैन गाड़ी पेड़ के नीचे दब गई।

सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की डालों को काट कर कार को बाहर निकाला। पेड़ की चपेट में आकर मारूती वैन क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि गनीमत यह रही कि वैन सवार सुरक्षित बच गये। मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया।

जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारे लग गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को काट कर सड़क से अलग किया तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश