4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीआरपी, आरपीएफ और यात्रियों के सामने तड़पते हुए महिला की मौत, तमाशबीन बने रहे लोग

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में आरपीएफ के सामने प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्री अचानक बीमार हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 26 May 2018, 9:15 AM IST

sultanpur

जीआरपी, आरपीएफ और यात्रियों के सामने तड़पते हुए महिला की मौत, तमाशबीन बने रहे लोग

सुलतानपुर. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में आरपीएफ के सामने प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला यात्री अचानक बीमार हो गई। दर्द से कराह रही महिला को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। इस पूरे मामले की सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दी गई। मौके पर कुछ जवान भी पहुंचे लेकिन किसी ने पीड़ित महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए परिजनों को जानकारी दी और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

कराहते-कराहते महिला ने तोड़ा दम
रेलवे स्टेशन पर को बेहद शर्मनाक घटना देखने को मिली। मानवता को झकझोर देने वाली यह वारदात प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर घटित हुई। पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहीं कोतवाली नगर के केएनआईटी कस्बा निवासी रामकृष्ण की 55 वर्षीय पत्नी पद्मावती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आरपीएफ पोस्ट के सामने वह दर्द से कराहने लगीं। आवाज सुनकर लोग उनके पास पहुंचे। यात्रियों ने इसकी सूचना चौकी के अंदर बैठे आरपीएफ और जीआरपी थानाध्यक्ष को दी। बताया जाता है कि सूचना के बाद भी काफी देर के न तो राजकीय रेलवे पुलिस ही पहुचीं और न ही रेलवे पुलिस (आरपीएफ ) ही, जिसका नतीजा यह हुआ कि थोड़ी देर बाद दर्द से कराहते महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। उधर जब राजकीय रेलवे पुलिस के थानाध्यक्ष को यह जानकारी हुई कि प्लेटफॉर्म पर महिला ने दम तोड़ दिया तो लोगों के आक्रोश से बचने के लिए मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस बुलाने का अभिनय करने लगे। फिर तो आरपीएफ के जवान भी आ गए लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। महिला की लाश को पोस्टमार्टम भेजा गया और सूचना उसके परिजनों को दी गई।


तमाशबीन बने रहे लोग

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दर्द से कराहती महिला की सूचना मिलने के बाद मौके पर कुछ जवान तो पहुंचे लेकिन महिला की मदद के बजाए सभी तमाशा देखते रहे। करीब 20 मिनट तक दर्द से कराहने के बाद जब जीआरपी थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने महिला को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी शुरू की तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने कहा कि देरी की बात बेबुनियाद है। ऑटो बुलाया गया था लेकिन महिला की पहले ही मौत हो गई थी ।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश