हमीरपुर

मुश्किल में हजारों साल पुराना ऐतिहासिक मंदिर, खनन माफियाओं के चलते हुआ ये हाल, ग्रामीणों में गुस्सा

इस ऐतिहासिक मंदिर का नाम सिर्फ इतिहास के पन्नो में ही दर्ज रह जाएगा...
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 11:52 AM IST
Temple damage due to Illegal mining Khanan mafia hamirpur news
मुश्किल में हजारों साल पुराना ऐतिहासिक मंदिर, खनन माफियाओं के चलते हुआ ये हाल, ग्रामीणों में गुस्सा

हमीरपुर. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद पिछले दो सालों से बन्द पड़ी मौरंग खदानों को फिर से नई खनन नीति के तहत प्रदेश भर में चालू कराया गया है। हमीरपुर जनपद के जलालपुर में बेतवा नदी के किनारे भगवान शंकर का हजारों साल पुराना ऐतिहासिक मंदिर स्थित है। ये खदान हमीरपुर और जालौन सीमा पर बीच नदी से अनगिनत पोकलेड मशीनों द्वारा महीनों से अवैध खनन हो रहा है। जिससे मंदिर धीरे- धीरे टूटता जा रहा है। मगर जिला प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। भगवान शंकर का मंदिर गिरने की स्थित में आ गया है। ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन से इस संबंध में बात भी की है और खदान के पट्टा धारकों को भी इस मंदिर की दशा को देखते हुए उन्हें आगाह भी किया गया है। इन सब के के बावजूद न तो जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई की और न ही पट्टा धारक ने इस ऐतिहासिक मंदिर को लेकर खनन रोका है।

जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

ग्राम प्रधान अरुण कुमार द्विवेदी उर्फ राजू महाराज जलालपुर ने बताया है कि अगर इसी तरह से पोकलैंड से खनन चालू रहता है तो बहुत जल्द इस ऐतिहासिक मंदिर का नाम सिर्फ इतिहास के पन्नो में ही दर्ज रह जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी और अरुण कुमार द्विवेदी राजू प्रधान ने बताया है कि अगर 3 दिनों के अंदर भारी मात्रा में लगी मशीनों को बंद नहीं किया गया तो ओवर लोड ट्रकों को रोकने का काम गांव के लोग अपने हाथ में ले लेंगे। इस ऐतिहासिक मंदिर की दशा को देखकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन के लिखाफ भी गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Published on:
Also Read
View All
हमीरपुर में घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को उठा ले गया आरोपी, रेप के बाद हत्या; मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

हमीरपुर में घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत, परिवार ने धारदार हथियार से हत्या की जताई आशंका; पुलिस को गला दबाने का शक

Hamirpur News: बच्चों के तिरंगा आंदोलन ने बदली चंदूपुर की तस्वीर, 5 घंटे के प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचा प्रशासन, सड़क ठीक करने उतरी JCB

Hamirpur News: स्कूल की बदहाल सड़क से परेशान बच्चे पहुंचे कलक्ट्रेट, पुलिस के सामने भी डटीं छात्राएं, वीडियो वायरल

‘रोडवेज बस और डीजल टैंकर की भिड़ंत!’ दोनों चालकों समेत 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल