4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मजदूरों की मौत, परिजनों व ग्रामीणों ने किया हंगामा

हमीरपुर बॉडर के सजेती थाना कानपुर निर्माणाधीन पावर प्लांट में एक मजदूर की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 26 May 2018, 2:17 PM IST

hamirpur

संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मजदूरों की मौत, परिजनों व ग्रामीणों ने किया हंगामा

हमीरपुर. हमीरपुर बॉडर के सजेती थाना कानपुर निर्माणाधीन पावर प्लांट में एक मजदूर की मौत हो गई। जिससे वहीं काम कर रहे अन्य मजदूर पावर प्लांट में तोड़फोड़ करने लगे। वहां पर मौजूद अफसरों की गाड़ियां पलट दी। सूचना पर घाटमपुर सर्किल की फोर्स पहुंची और अन्य थानों की भी फोर्स भी बुलानी पड़ी। जहां पर गुस्साए मजदूरों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। अपने बचाव में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जब उससे भी बात नहीं बनी तब पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई।

यह भी पढ़ें - अजब-गजब: यहां जन्मा प्लास्टिक का बच्चा, डॉक्टर भी देखकर रह गये हैरान, अगर रोया तो...


हमीरपुर बॉडर के कानपुर निर्माणाधीन पावर प्लांट में एक हजार से ज्यादा मजदूर काम करते हैं। वहीं सुबह बिहारी निवासी एक मजूदर की काम करते वक्त मौत हो गई। इसी पर मृतक के साथी मजदूर भड़क गए और उन्होंने पावर प्लांट में हंगामा करना शुरू कर दिया। निर्माणाधीन पावर प्लांट प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई न होने पर मजदूर और भड़क गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां पर प्लांट के अफसरों के वाहन खड़े थे जो मजदूरों ने पलटा दिए। उन्होंने मौके पर आगजनी भी की।

यह भी पढ़ें - जीआरपी, आरपीएफ और यात्रियों के सामने तड़पते हुए महिला की मौत, तमाशबीन बने रहे लोग

प्लांट में पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर घाटमपुर सर्किल की फोर्स पहुंची। पुलिस ने पहले मजदूरों को समझाने की कोशिश की मगर गुस्साए मजदूर पुलिस पर भी हमलावर हो गए। इतना ही नही उन्होंने वर्दीधारियों को भी खदेड़ लिया। जहां पर अपने बचाव में पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। जब इससे भी बात नहीं बनी तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की और पुलिस लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग में एक दर्जन से अधिक मजदूर चुटहिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें - यहां महिलाओं को नहीं मिल रहा, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की घटनाओं को तवज्जो नहीं देती जनपद की पुलिस

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश