हनुमानगढ़

Rajasthan: शिवलिंग उखाड़ने के बाद फैला आक्रोश, तनावपूर्ण माहौल में SDM ने दिए ये आदेश

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ जिले के नाथवाना गांव में मंदिर परिसर से शिवलिंग उखाड़े जाने की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। मामले ने तूल पकड़ते हुए गांव का माहौल तनावपूर्ण बना दिया।
2 min read
Hanumangarh News
शिव मंदिर में खंडित आस्था की जगह मिट्टी से बनाया शिवलिंग और पुलिस थाना संगरिया में पहुंचे ग्रामीण (फोटो: पत्रिका)

Tense Atmosphere After Shivling News: हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र के गांव नाथवाना में बाबा हरिराम मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग तोड़े जाने की घटना ने गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर में सामूहिक रूप से स्थापित शिवलिंग को बीती रात अज्ञात लोगों ने तोडक़र उठा लिया। इस घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम जय कौशिक ने आकर दोनों पक्षों की बातें सुनी। समझाइश करते हुए उन्होंने गांव में शांति बनाए रखने का आह्वान किया। थाना प्रभारी अमरसिंह को निष्पक्ष जांच करने सहित घटनास्थल का तुरंत मौका निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के आदेश दिए।

फोटो: पत्रिका

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 5-6 महीने पहले पूरे गांव ने मिलकर श्रद्धा से शिवलिंग स्थापना की थी। आरोप है कि मंदिर के सामने रहने वाले एक परिवार के कुछ लोग शुरू से इसका विरोध कर रहे थे। पहले मंदिर की दीवार गिराने का भी आरोप लगाया। महिलाओं के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता और शिवरात्रि के दिन मंदिर तोडऩे की धमकी तक दी गई थी।

ग्रामीणों संजय गोदारा, भीमसेन, सुमित पूनियां, कोरांदेवी, भागवंती, चंद्रकला, विकास गोदारा, राकेश सिहाग, वेद सिहाग, जतिन नैण, उर्मिलजा, तारावंती, अंजू, राहुल पूनियां, तारादेवी, चंदमुखी, लभु सिहाग, विकास शर्मा, आजाद बिश्रोई सहित अनेक ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह कृत्य सुनियोजित है और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचे और पूजा-अर्चना बाधित नहीं हो, इसके लिए ग्रामीणों ने अस्थायी रूप से मिट्टी का शिवलिंग स्थापित कर दिया है। विश्व हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष जितेंद्रमोहन ऐरी व मंत्री बंशी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से शीघ्र और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Updated on:
02 Mar 2026 08:03 am
Published on:
02 Mar 2026 08:02 am