हनुमानगढ़

Rajasthan Rape: शराब के नशे में हैवान बना पिता, घर में बेटी से किया बलात्कार, कमरे में बंद करके पीटा

Rape Of Daughter: हनुमानगढ़ जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
शर्मनाक वारदात। प्रतीकात्मक तस्वीर
शर्मनाक वारदात। प्रतीकात्मक तस्वीर

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 13 मार्च को दोपहर करीब एक बजे पीड़िता घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां अन्य तीन बच्चों के साथ खेत में काम करने गई हुई थी।

कमरे में किया बंद

आरोपी ने शराब के नशे में अपनी ही 16 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया। शाम को जब मां खेत से लौटी तो पीड़िता ने उसे इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि इस पर जब पीड़िता की मां अपने बच्चों को साथ लेकर जाने लगी तो आरोपी ने अपनी पत्नी और बच्चों को ढाणी में एक कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की।

यह वीडियो भी देखें

घर से भागी पीड़िता

रविवार को दोपहर में जब आरोपी कुछ देर के लिए ढाणी से बाहर गया तब पीड़िता को भागने का मौका मिल गया। उसने अपनी मां और भाई बहनों को कमरे से निकाला और थाने पहुंची जहां पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Updated on:
16 Mar 2026 02:29 pm
Published on:
16 Mar 2026 02:29 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति