हनुमानगढ़

राशन की दुकानों की जांच करने खुद निकले खाद्य मंत्री, अनियमितताओं की खुल गई पोल

राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चंद मीना ( minister ramesh chand meena ) ने रविवार को हनुमानगढ़ जिले के पक्का सहारणा में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया तो कई खामियां ( Corruption in ration shop ) सामने आईं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2019, 12:22 AM IST
राशन की दुकानों की जांच करने खुद निकले खाद्य मंत्री, अनियमितताओं की खुल गई पोल
राशन की दुकानों की जांच करने खुद निकले खाद्य मंत्री, अनियमितताओं की खुल गई पोल

हनुमानगढ़/जयपुर

राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश चंद मीना ( minister ramesh chand meena ) ने रविवार को हनुमानगढ़ जिले के पक्का सहारणा में राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया तो कई खामियां ( Corruption in ration shop ) सामने आईं। इस पर पोस मशीनों और स्टॉक रजिस्टर को जब्त कर जांच के लिए कब्जे में लिया गया।

इस तरह की मिलीं खामियां ( ration shops in hanumangarh )

खाद्य मंत्री को राशन डीलर मैसर्स प्रह्लाद की दुकान के औचक निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। इसी प्रकार राशन डीलर मैसर्स मामराज की दुकान पर पोस मशीन कार्य नहीं कर रही थी। साथ ही राशन डीलर का प्राधिकार पत्र भी नहीं था। मैसर्स मोहनलाल की दुकान पर भी कई खामियां पाई गईं। दुकान में पोस मशीन कार्य नहीं कर रही थी। राशन आवंटन को भी स्टॉक रजिस्टर में नहीं चढ़ाया गया था।


तीनों ही राशन डीलर्स को किया श्रीगंगागनर तलब

तीनों ही राशन दुकानों से पोस मशीनों और स्टॉक रजिस्टर इत्यादि को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने तीनों ही राशन डीलर्स को श्रीगंगागनर तलब किया है। निरीक्षण के दौरान जयपुर से आए सहायक आयुक्त खाद्य महावीर सिंह, डीएसओ उम्मेद सिंह पूनियां, डीएसओ हनुमानगढ़ अरविंद जाखड़, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) मानसिंह मीना, सीओ सिटी अंतरसिंह श्योराण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
26 Aug 2019, 12:22 AM IST
Published on: