31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार के प्रशासन के खिलाफ की जमकर बयानबाजी, जानें पूरा मामला

कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा ( MLA RAM Lal Meena ) ने रविवार को जिले की उप तहसील देवगढ़ को पंचायत समिति नहीं बनाने के मामले में अपनी ही सरकार के प्रशासन के खिलाफ बयानबाजी की। उन्होंने मिनी सचिवालय के सामने देवगढ़ को पंचायत समिति का दर्जा दिलवाने के लिए चल रहे आमरण अनशनस्थल ( aamran anshan ) पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे लोगों का अनशन तुड़वाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 26 Aug 2019, 12:34 AM IST

कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार के प्रशासन के खिलाफ की जमकर बयानबाजी, जानें पूरा मामला

कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार के प्रशासन के खिलाफ की जमकर बयानबाजी, जानें पूरा मामला

प्रतापगढ़.

कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा ( MLA RAM Lal Meena ) ने रविवार को जिले की उप तहसील देवगढ़ को पंचायत समिति नहीं बनाने के मामले में अपनी ही सरकार के प्रशासन के खिलाफ बयानबाजी की। उन्होंने मिनी सचिवालय के सामने देवगढ़ को पंचायत समिति का दर्जा दिलवाने के लिए चल रहे आमरण अनशनस्थल ( aamran anshan ) पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे लोगों का अनशन तुड़वाया।

नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना...

विधायक रामलाल मीणा ( RAM Lal Meena ) ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि इस मामले में प्रशासन का रवैया अडियल है। वे मुख्यमंत्री ( ashok gehlot ) और उपमुख्यमंत्री से बात करेंगे और देवगढ़ को पंचायत समिति का दर्जा दिलवाने का भरसक प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इस बारे में बात नहीं मानी तो उसे नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। यदि प्रशासन ने इस बारे में बात नहीं मानी तो उसे नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।


जूस पिलाकर आंदोलकारियों का अनशन तुड़वाया ( Pratapgarh news )

इससे पहले मिनी सचिवालय के सामने चल रहे अनशन में रविवार सुबह पांच धरनार्थियों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से चार को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। जबकि एक की तबीयत अधिक खराब होने से भर्ती किया गया है। वहीं दूसरी ओर आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक देवगढ़ को पंचायत समिति बनाने की घोषणा नहीं की जाती, तब तक यह अनशन जारी रहेगा। रविवार को देर शाम विधायक रामलाल मीणा ने धरना स्थल पर जाकर समझाइश की और जूस पिलाकर आंदोलकारियों का अनशन तुड़वाया।

यह खबरें भी पढ़ें...

राशन की दुकानों की जांच करने खुद निकले खाद्य मंत्री, अनियमितताओं की खुल गई पोल

बच्चा चोर गिरोह को एसपी ने बताया अफवाह, बोले- बच्चे उठाने वाला कोई गिरोह सक्रिय नहीं

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़