29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी में भी फैली अफवाह: संदिग्ध व्यक्ति को बच्चा चोर समझ सोश्ल मीडिया पर उत्तेजित हुए लोग

( jaipur crime news ) प्रदेश के कई इलाकों में इनदिनों बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह ( child theft rumours in jaipur ) जोरो पर हैं। रविवार को राजधानी ( jaipur crime news ) में भी इस तरह का मामला सामने आया। भांकरोटा थाना इलाके में बिंदायका के श्याम वाटिका कॉलोनी में कार में संदिग्ध घूम रहे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 26 Aug 2019, 12:08 AM IST

राजधानी में भी फैली अफवाह: संदिग्ध व्यक्ति को बच्चा चोर समझ सोश्ल मीडिया पर उत्तेजित हुए लोग

राजधानी में भी फैली अफवाह: संदिग्ध व्यक्ति को बच्चा चोर समझ सोश्ल मीडिया पर उत्तेजित हुए लोग

जयपुर

प्रदेश के कई इलाकों में इनदिनों बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह ( child theft rumours in jaipur ) जोरो पर हैं। रविवार को राजधानी ( jaipur crime news ) में भी इस तरह का मामला सामने आया। भांकरोटा थाना इलाके में बिंदायका के श्याम वाटिका कॉलोनी में कार में संदिग्ध घूम रहे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों को संदेह था कि संदिग्ध व्यक्ति बच्चा चोरी ( suspected of child theft ) के इरादे घूम रहा है।

चौकी पर भारी भीड़ हो गई जमा

जैसे ही आरोपी को पकड़ा लोगों ने सोशल मीडिया ( social media ) पर बच्चा चोर गिरोह के सदस्य को पकडऩे की खबर चला दी। कुछ ही देर में चौकी पर भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कहकर मामले को शांत करवाया।


यह है पूरा मामला


पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी बिंदायका में कार लेकर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है जो शायद बच्चा चोर हो सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नही दे पाया। जिसे यूपी नम्बरों की कार के साथ शांति भंग में गिरफतार किया है। बिंदायका पुलिस चौकी हैड कॉस्टेबल सुभाष यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा के गिरिराज गांव निवासी सत्तो जाटव (27) को संदिग्ध अवस्था में घूमने के आरोप में गिरफतार कर उसकी कार को जब्त किया गया है।


अफवाह के चलते ग्रामीण रातभर देते रहे पहरा

बच्चा चोर की अफवाह सोशल मिडिया वायरल होने से डरे सहमे ग्रामीण रातभर पहरा देते रहे। स्थानीय राजेश शर्मा, भंवरलाल रैगर, गोविन्द कड़वासरा, रामकिशोर ने बताया कि बच्चा चोर आने की अफवाह फैली हुए है जिसके चलते ग्रामीण लाठी, टॉर्च लेकर बारी-बारी पहरा दे रहे है। ग्रामीणों ने रात्रि में पुलिस ( jaipur police ) गश्त बढ़ाने की मांग की।

इनका कहना है
ग्रामीणों से रात्रि में सूचना मिली थी कि बिंदायका में कार के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है, इससे बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। ग्रामीण सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे बच्चा चोर की अफवाहों पर ध्यान न दे।

- दर्शन सिंह राठौड़, थानाधिकारी भांकरोटा, जयपुर

यह खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस विधायक ने अपनी ही सरकार के प्रशासन के खिलाफ की जमकर बयानबाजी, जानें पूरा मामला


बच्चा चोर गिरोह को एसपी ने बताया अफवाह, बोले- बच्चे उठाने वाला कोई गिरोह सक्रिय नहीं

राशन की दुकानों की जांच करने खुद निकले खाद्य मंत्री, अनियमितताओं की खुल गई पोल

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग