हनुमानगढ़

पेट्रोल पंप में पानी मिलाने का आरोप, नई बाइक बंद हुई तो किया हंगामा

बैंक पहुंचकर जब मैकेनिक से जांच करवाया गया तो एक लीटर की पूरी बोतल पानी जैसे पदार्थ से भर गई।
2 min read
filing water in bike

संगरिया। गांव रतनपुरा के नजदीक हरियाणा सीमा स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक बैंककर्मी ने पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप लगाया है। बीते रविवार को नई धान मंडी में एचडीएफसी बैंक कार्मिक गांव सालीवाला निवासी अरुण गोदारा ने गांव से संगरिया आते वक्त अपनी बाइक में 850 रुपए में 12 लीटर पेट्रोल डलवाया। उसके बाद रास्ते में कई बार बाइक बंद हुई। फिर किसी तरह बाइक मालिक बैंक पहुंचकर मैकेनिक को बुलाकर जांच करवाई, जांच में पता लगा कि पेट्रोल में पानी मिक्स था, जिसके बाद सभी दंग रह गए। और इस बात की जानकारी मिलते ही बैंक के आगे लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लीटर की पूरी बोतल पानी से भर गई-

बैंक पहुंचकर जब मैकेनिक से जांच करवाया गया तो एक लीटर की पूरी बोतल पानी जैसे पदार्थ से भर गई। जिसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इससे अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने पेट्रोल में पानी मिलने से साफ इनकार कर दिया। और आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। जिसके बाद बैंककर्मी अरुण (बाइक मालिक) ने तुरंत हिसार और सिरसा बैठे अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारियों ने नमूने लेकर जांच करवाने का आश्वासन दिया।

बैंककर्मी ने जांच की बात कही-

तो वहीं दोपहर में पेट्रोल पंप के मैनेजर हेतराम ने मौके पर आकर पैट्रोल की जांच भी की। साथ ही कहा कि पंप पर इसकी जांच की जाएगी लेकिन उनके यहां पेट्रोल में पानी मिलने का सवाल ही पैदा नहीं होता। जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पैट्रोल में दस फीसद इथिनोल रसायन होता है। और अगर वाहन की टंकी में पानी की बूंद पहले से मौजूद हो तो यही इथिनोल पानी के रुप में परिवर्तित हो जाता है। जिसके बाद वाहन रुकने लगता है। उधर तथ्यों से असंतुष्ट बैंककर्मी ने सेंपल भरवाकर जांच कराने की बात कही है।

गौरतलब है कि पेट्रोल में पानी मिलाने की शिकायत प्रदेश के पंपों में कई बार देखने को मिला, तो वहीं इस बात को लेकर लोगों ने खूब बवाल भी काटा। लेकिन बावजूद इसके पेट्रोल में मिलावट की खबरें आते रहती है।

Published on:
01 Jan 2018 05:02 pm
Also Read
View All
राजस्थान: कोई था इकलौता बेटा, तो किसी की 6 महीने पहले ही हुई थी शादी; एक साथ तीन अर्थियां उठने पर गांव में पसरा मातम

हनुमानगढ़ में बड़ा हादसा: दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 3 युवकों को पिकअप ने कुचला, तीनों की मौके पर ही मौत

हनुमानगढ़ MLA गणेशराज बंसल पर एक और केस दर्ज, लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से धमकी दिलाने का आरोप

हनुमानगढ़: 3 साल बाद जब सामने आया बेटा तो छलके मां के आंसू, 2500 किमी का सफर तय कर सेवादारों ने कराया मिलन

हनुमानगढ़: अस्पताल के बाहर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, आक्रोशित लोगों ने चिकित्सा स्टॉफ भर्ती करने की उठाई मांग