हनुमानगढ़

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़, हनुमानगढ़ से एक और महिला हिरासत में, साजिश में शामिल होने का संदेह

Hanumangarh : हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट के मामले में अब हनुमानगढ़ से एक और महिला को हिरासत में लिया गया है। हालांकि पुलिस ने इस महिला का नाम उजागर नहीं किया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 10:41 PM IST
sri ganganagar railway track blast case new turn another woman custody hanumangarh
Sri Ganganagar Railway Track Blast (photo-patrika)

Hanumangarh : हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब हनुमानगढ़ से एक और महिला को हिरासत में लिया गया है। मंगलवार रात को इस मामले के जांच अधिकारी आइपीएस नितिन चौधरी की अगुवाई में पुलिस दल ने श्रीगंगानगर की महिला को हनुमानगढ़ में पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने इस महिला का नाम उजागर नहीं किया। पुलिस को उसके विस्फोट की साजिश में शामिल होने का संदेह है। फिलहाल हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में उससे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर निवासी महिला किसी काम से हनुमानगढ़ आई हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट से उसका क्या संबंध है। पुलिस उसके संपर्कों, गतिविधियों और मामले में पहले गिरफ्तार आरोपियों से संभावित संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

गौरतलब है कि रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में श्रीगंगानगर पुलिस महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जांच एजेंसियों को कई अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आई थी। इसी आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

महकदीप कौर के बैंक खाते में कई संदिग्ध लेन-देन सामने आने के संकेत

वहीं जांच में महकदीप कौर के बैंक खाते में कई संदिग्ध लेनदेन सामने आने के संकेत मिले हैं। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि उसके खाते में अलग-अलग समय पर रकम किसने जमा करवाई और इन लेनदेन का उद्देश्य क्या था। पुलिस के अनुसार रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से पहले महकदीप कौर के साथ 2 लाख 23 हजार रुपए की डील हुई थी। इसमें एक लाख रुपए की नकदी मिली।

2 आइईडी बरामद होने पर पुलिस गंभीर

पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर दो और आइईडी बरामद किए थे। इनमें से एक आइईडी रामसिंहपुर पुलिस थाने से महज 150 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में सक्रिय अवस्था में मिला था। वहीं दूसरा आइईडी रामसिंहपुर-सूरतगढ़ मार्ग पर पीर की दरगाह के पास झाड़ियों में मिला था, जो पहले से निष्क्रिय था। इनकी बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए आरोपियों के आर्थिक लेनदेन और संपर्कों की पड़ताल शुरू की है।

Updated on:
17 Nov 2026, 10:41 PM IST
Published on: