हनुमानगढ़

Rajasthan: ‘बेटे को रॉड से मारा…’, टिकट के विवाद में तोड़ दी चेहरे की हड्डी, थाने पहुंचे पिता ने लिखाई रिपोर्ट

Dispute Over Ticket: हनुमानगढ़ के भादरा क्षेत्र में बस में टिकट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
राजस्थान पुलिस फोटो-पत्रिका

Rajasthan Crime: राजस्थान के हनुमानगढ़ भादरा क्षेत्र के गांव मलसीसर में बस में टिकट मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। भादरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मलसीसर निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र बालकिशन ब्राह्मण ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र रजत शर्मा शुक्रवार दोपहर बस में सवार होकर गांव जा रहा था। आरोप है कि किराया देने के बावजूद बस कंडक्टर ने टिकट नहीं दी। टिकट मांगने पर कंडक्टर हरपाल गाली-गलौज करने लगा।

इसी दौरान बस में सवार गांव का ही भगवानाराम महिया भी रजत से उलझ गया और हाथापाई करने लगा। रिपोर्ट के अनुसार बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन आरोप है कि भगवानाराम ने गांव में फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। मलसीसर बस स्टैंड पर आरोपितों ने बस के आगे वाहन लगाकर बस रुकवाई और रजत को नीचे उतार लिया। इसके बाद भगवानाराम, राकेश, प्रदीप, मानसिंह खाती सहित अन्य लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में रजत के चेहरे, आंख, हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं तथा चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर बताया गया है। घायल का भादरा के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच महेंद्र कुमार को सौंपी है।

ये भी पढ़ें

Bhilwara Crime : भीलवाड़ा पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार किया, पढ़ें क्राइम स्टोरी

ब्लैकमेलिंग प्रकरण में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

वहीं हनुमानगढ़ महिला थाना पुलिस ने रेप और ब्लैकमेल करने के मामले में करीब चार माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। महिला थाना प्रभारी रजनीदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहनलाल पुत्र भागीरथ सुथार निवासी गांव कोहला को गिरफ्तार किया। मामले की जांच डीएसपी मीनाक्षी कर रही हैं।

इस संबंध में गत तीन फरवरी को पीडि़ता ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि अनिल बिश्नोई और मोहनलाल सुथार ने उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाए तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर रुपए मांग रहे थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल रामस्वरूप, कांस्टेबल अजीत कुमार व कांस्टेबल मलकीत सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: चित्तौड़गढ़ में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को कुचला, मौसेरे भाई सहित 3 लोगों की मौत
Published on:
11 May 2026 02:57 pm
Also Read
View All