हनुमानगढ़

राजस्थान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेंगी पौधशालाएं, कार्ययोजना को गति देने के निर्देश

Hanumangarh News : अब पंचायतों को वन विभाग पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। ग्राम पंचायतें स्वयं पौधारोपण के लिए आत्मनिर्भर बनेगी। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘पंचायत पौधशालाएं’ तैयार की जाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2024, 2:15 PM IST
Rajasthan Now Every Gram Panchayat Built in Nurseries Government instructions issued

Hanumangarh News : बारिश के मौसम में पौधों के लिए अब पंचायतों को वन विभाग पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। ग्राम पंचायतें स्वयं पौधारोपण के लिए आत्मनिर्भर बनेगी। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार अब प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘पंचायत पौधशालाएं’ तैयार की जाएंगी। सभी में 5-5 हजार से अधिक पौधे विकसित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर काना राम ने बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सीईओ, एसीईओ और विकास अधिकारियों को पौधशाला कार्ययोजना को गति देने के निर्देश दिए। पौधशाला के लिए पंचायत समिति स्तर पर सहायक अभियंता ईजीएस और ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गांवों में 45 खेल मैदानों की स्वीकृतियां

ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान विकसित कर युवाओं को खेलों से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला कलेक्टर के निर्देशन में 45 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इसके लिए लगभग 368 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई हैं। उन्होंने कहा कि खेल मैदान से ही नशा मुक्त हनुमानगढ़ की संकल्पना साकार होगी। इसलिए बिना देरी कार्यों को गति प्रदान करें। साथ ही, भामाशाहों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भी खेल मैदानों में सुविधाएं बढ़ाई जाए।

मेट अगर होंगे लापरवाही तो होंगे ब्लैकलिस्ट

महात्मा गांधी नरेगा कार्यों में अब मेट की लापरवाही उन्हें ब्लैकलिस्ट करा सकती हैं। एनएमएमएस एप से दर्ज श्रमिकों की उपस्थिति पर ब्लॉक स्तर से नियमित निगरानी रखी जाएगी। जिला कलक्टर ने उपस्थिति की जांच और निरीक्षण में आई कर्मियों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की मस्टररोल में अनियमितताएं पाई जाती है, उन अधिकृत मेट को ब्लैकलिस्ट किया जाकर उनकी आईडी भी डिलिट की जाए। पंचायत समिति के विकास अधिकारी ऐसी अनियमितता एवं शून्य टास्क वाली मस्टररोल पर भुगतान नहीं करेंगे।

ऐसे में कोताही नहीं बरतें

जिला कलक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लबित प्रकरणों को समयबद्ध और संतृष्टिपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रकरणों को लेकर उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। ऐसे में कोताही नहीं बरतें।

हर शाम खेलेगा गांव

सीईओ जिला परिषद ओ.पी. बिश्नोई ने कहा कि गांवों में मानस खेल गतिविधियों से खेल माहौल बना है। नियमित खेल कराना और आगे बढ़ाना हम सभी की जिमेदारी हैं। उन्होंने कहा कि हर शाम को मैदान में युवा खेलेगा तो नशे से दूर रहेगा। इसलिए अधिकारी खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उन्हें प्रोत्साहित करें। इस दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0, स्वच्छ भारत मिशन, रिसोर्स रिकवरी सेंटर, महात्मा गांधी नरेगा योजना में श्रमिकों के भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, व्यक्तिगत कार्यों, स्वामित्व सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ देशराज और सुनील छाबड़ा सहित सभी विकास अधिकारी, अभियंता और जिला परिषद के अधिकारी उपस्थित थे।

Updated on:
14 Nov 2024, 2:15 PM IST
Published on: