हापुड़

सांप के साथ दिखा रहा था करतब, सांप के साथ डांस करते-करते चली गई जान

यूपी के हापुड़ में सांप के साथ डांस करना एक व्यक्ति को पड़ा भारी, डांस के दौरान सांप के डंसने (Snake Bite) से चली गई जान।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2021, 12:08 PM IST
hapur.jpg

हापुड़. यूपी के हापुड़ (Hapur) में सांप के साथ डांस (Dance With Snake) करने के कीमत एक व्यक्ति को जान देकर चुकानी पड़ी है। बताया जा रहा जन्माष्टमी के कार्यक्रम के दौरान असौड़ा मंदिर के पास एक सांप निकला था। इस बीच मौके पर मौजूद देवेंद्र ने खुद को सांप पकड़ने में माहिर दर्शाते हुए सांप को पकड़ लिया और सांप के साथ डांस करने लगा। इस बीच सांप ने उसे कई बार डंसा (Snake Bite), लेकिन उसे पता नहीं चला। इसके कुछ देर बाद ही उसे सांप का जहर चढ़ा और उसकी मौत हो गई। इसके अगले दिन परिजनोंं ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

दरअसल, हापुड़ थाना क्षेत्र के असौड़ा गांव के मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान वहां एक जहरीला सांप निकल आया। सांप देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां 45 वर्षीय देवेंद्र पहुंच गया और खुद का सांप पकड़ने में माहिर बताते हुए उसने सांप को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे सांप को छोड़ने को कहा तो वह उसे लेकर डांस करने लगा। इस दौरान सांप ने उसे कई बार डंसा, लेकिन उसे इसका आभास तक नहीं हुआ। काफी देर डांस करने के बाद जब उसे जहर चढ़ा तो वह वहीं ढेर हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते खुशी का माहौल चीख पुकार में तबदील हो गया।

तीन बच्चों का पिता था देवेंद्र

इसके घटना के अगले दिन गमगीन माहौल के बीच देवेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया। असौड़ा के प्रधान ने बताया कि देवेंद्र कार ड्राइवर था। वह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। बता दें कि इस घटना वीडियो भी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग देवेंद्र की मौत पर अफसोस जाहिर कर रहे हैं। साथ कुछ यह भी कमेंट कर रहे हैंं कि किसी को भी देवेंद्र की तरह लापरवाही नहीं करनी चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में सांप निकलना आम बात है।

Published on: