हापुड़

बच्चों का विवाद पहुंचा बड़ों के बीच, जमकर हुआ पथराव और फायरिंग, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -मामला थाना सिंम्भावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर का है -बताया जा रहा है कि मंगलवार को बच्चों के खेलने को लेकर एक विवाद हो गया था -जिसे गांव वालों ने शांत करा दिया था
less than 1 minute read
May 06, 2020
hapurscreenshot_from_2020-05-06_16-18-54.jpg

हापुड़। जनपद में लॉकडाउन के दौरान पथराव व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिसमें बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। वहीं मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के करीब 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मामले की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए हैं।

दरअसल, मामला थाना सिंम्भावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बच्चों के खेलने को लेकर एक विवाद हो गया था। जिसे गांव वालों ने शांत करा दिया था। लेकिन बुधवार को फिर दोनों पक्षों में उस बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में आज पथराव हो गया।

इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से भी फायरिंग की गई। जिसमें दोनों पक्षों के 3 लोग घायल हो गए।पथराव और फ़ायरिंग की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस की जांच में अभी तक मामला बच्चों के खेलने को लेकर बताया जा रहा है।

Updated on:
06 May 2020 04:27 pm
Published on:
06 May 2020 04:26 pm