केपी त्रिपाठी, मेरठ। बड़ी नवीन मंडी में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब शहर की दूसरी मंडियों में व्यापारी काफी सावधानी बरत रहे हैं। लोहिया नगर सब्जी मंडी में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है, लेकिन बड़ी मंडी की हालत देखकर अब लोहिया नगर सब्जी मंडी के आढ़ती सतर्क हो गए हैं। हर आढती के चेहरे पर मास्क दिखाई दे रहा है और उसकी एक जेब में सैनिटाइजर की बोतल है तो दूसरी जेब में सैनिटाइज्ड नोट। आढ़ती रुपये हाथ में लेने से पहले उसको सैनिटाइज्ड कर रहे हैं, फिर अपनी जेब में रख रहे हैं।