Highlights Hapur के Pilkhuwa थाना क्षेत्र में सामने आया मामला करीब तीन साल पहले हुई थी दोनों की शादी कुछ दिन पहले पति के मोबाइल पर आया था लिंक
हापुड़। जनपद हापुड़ (Hapur) के पिलखुवा (Pilkhuwa) थाना क्षेत्र में पति और पत्नी के रिश्तों में एक लिंक की वजह से दरार पैदा हो गई। युवक ने पत्नी के साथ रहने के लिए मना कर दिया है। दोनों पति और पत्नी टीचर (Teacher) बताए जा रहे हैं।
टीचर हैं दोनों
जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई है। युवक और युवती के परिजनों की मर्जी से यह विवाह हुआ था। दोनों ही पेशे से टीचर हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनाें पिलखुवा थाना क्षेत्र में रहने लगे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पति के मोबाइल पर एक लिंक आया। लिंक भेजने वाले का नाम भी नहीं पता था। पति ने जब मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक किया तो उसके होश उड़ गए। उसमें युवक की पत्नी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मिले। इसके बाद पति और पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी के साथ रहने से मना कर दिया।
फोटो के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप
दोनों के परिजनों ने उनको समझाया लेकिन मामला नहीं सुलझा। पत्नी का कहना है कि उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। उसने फोटो की वीडियो की जांच कराने को कहा है। पिलखुवा कोतवाली थाने के इंस्पेक्टर महावीर चौहान का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है, लेकिन कोई लिखित में शिकायत नहीं की गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।