हापुड़

सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ब्वॉयफ्रेंड के साथ मना रही थी वेलेंटाइन डे, पति ने रंगे हाथ पकड़ा

Husband Catches Wife With lover : वेलेंटाइन डे पर मेरठ रोड फ्लाईओवर पर ड्रामा हो गया। ब्वॉयफ्रेंड के साथ वेलेंटाइन डे मनाने जा रही पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

less than 1 minute read
सड़क पर भिड़े पति-पत्नी और ब्वॉयफ्रेंड, PC- X

हापुड़ : वेलेंटाइन डे पर मेरठ रोड फ्लाईओवर उस समय जंग का मैदान बन गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके प्रेमी के साथ देख लिया। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और बीच सड़क तीनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई और शांति भंग में चालान किया गया।

ये भी पढ़ें

दरोगा मुझे अश्लील मैसेज भेजता है…अकेले मिलने के लिए बुलाता, महिला सिपाही ने लगाए आरोप

शक के बाद पीछा, फ्लाईओवर पर आमना-सामना

स्थानीय मोहल्ले में रहने वाले दंपति के दो बच्चे हैं। पति को लंबे समय से पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध का संदेह था। शनिवार को पत्नी के घर से निकलते ही उसने बाइक से उसका पीछा किया। मेरठ रोड फ्लाईओवर पर पति ने पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया और वहीं रोक लिया।

पति ने पत्नी को प्रेमी के संग दबोचा

रुकते ही तीनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो जल्द ही धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति ने युवक का कॉलर पकड़ लिया, जवाब में युवक ने भी हाथापाई की। इसी दौरान पति ने युवक का गला दबोच लिया। पत्नी बीच-बचाव करती रही और दोनों को अलग करने की कोशिश करती दिखी।

पुलिस ने शांति भंग में चालान

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद शांति भंग की कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें

‘युवा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ एकजुट हो रहा था, BJP ने चला फूट डालों का विक्टिम कार्ड’- अखिलेश यादव

Published on:
14 Feb 2026 09:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर