हापुड़

Breaking: गन्ने की पर्ची को लेकर पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

Highlights: -पुलिस अधिकारी भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए -इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है -जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है
less than 1 minute read
Nov 26, 2019
screenshot_from_2019-11-26_15-46-17.jpg

हापुड़। गन्ने की पर्ची के विवाद को लेकर दबंगो ने दिनदहाड़े पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

दरअसल, गिरधरपुर तुमरैल के पूर्व प्रधान का पति किसान है और वह मंगलवार को गन्ने की तोल पर गया हुआ था। जानकारी के अनुसार संजय का गन्ने की पर्ची को लेकर किसी से विवाद हो गया और इसी बात को लेकर दबंगो ने पूर्व प्रधान के पति संजय पर गोलिया बरसा दी। जिसमें संजय को दो गोलियां लग गयीं।

आनन-फानन में संजय को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने संजय को मृतक घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलते ही आलाधिकारी भारी पुलिसफोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जाँच में जुट गए हैँ।

Updated on:
26 Nov 2019 03:55 pm
Published on:
26 Nov 2019 03:53 pm