हापुड़

OMG महिलाओं की कब्र खोदकर शवों से गायब किए सिर

आधा दर्जन कब्रों को खोदकर मृत महिलाओं के गायक किए सिर मामले की जांच में जुटी हापुड़ पुलिस तंत्र क्रियाओं के लिए महिलाओं के सिर गायब करने की आशंका

2 min read
Feb 05, 2021
खुदाई के बाद कब्रिस्तान

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

हापुड़ ( hapur news ) जिले में बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के एक कब्रिस्तान से महिलाओं की कब्र खोदकर उनके शवों से सिर गायब कर दिए गए। आशंका जताई जा रही है कि ऐसा तंत्र क्रिया के चलते किया गया होगा। तंत्र क्रिया के लिए मृत महिलाओं की ही कब्रें खोदी गई और उनके सिर गायब किए गए।

मामला हापुड के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के डुहरी के कब्रिस्तान का है। कब्रिस्तान में आधा दर्जन मृत महिलाओं की कब्रें खुदी हुई मिली है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इनमें चार शवों के सिर गायब हैं। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हापुड़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों की बीच चर्चा है कि तांत्रिक क्रियाओं के लिए कब्र खोदी गई हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल के लिए महिलाओं की लाशों से सिर को ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हापुड़ के जिस कब्रिस्तान में कब्रों को खोदा गया है, वे एक ही गांव की हैं। एक महिला का नाम बानो पत्नी हाजी महरबान बताया गया है, जिनकी मौत अक्टूबर 2020 में हुई थी, वहीं, दूसरी लाश हबीब की पत्नी नूरजहां की है, जिनकी मौत 5 साल पहले हुई थी। तीसरी कब्र सायरा पत्नी शहजाद की खोदी गई, उनकी मौत 11 वर्ष पहले हुई थी। तीनों कब्रों की पहचान मृतकों के परिजनों द्वारा की गई है। इसके अलावा अन्य क्रबों से लाश बाहर निकालकर सिर निकाल लिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सिर गायब होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कब्र क्षतिग्रस्त करने के मामले में शिकायत दर्ज की गई है।

Updated on:
05 Feb 2021 08:55 pm
Published on:
05 Feb 2021 08:51 pm
Also Read
View All