हापुड़

वेलेंटाइन डे के दिन पत्नी को प्रेमी के साथ घूमते पकड़ा…जमकर मारपीट, प्रेमी को बचाने पति से भिड़ गई पत्नी

वेलेंटाइन डे के दिन पति ने जैसे ही पत्नी को प्रेमी के साथ देखा तो वहीं सड़क पर ही उसकी पिटाई करने लगा। पत्नी और उसके प्रेमी ने भी सड़क पर पति का भारी विरोध किया। इतना ही नहीं प्रेमी को बचाने के लिए पत्नी अपने पति से ही भिड़ गई।

2 min read
Feb 14, 2026
Up news, hapud
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पत्नी और प्रेमी के साथ भिड़ा पति

वैलेंटाइन डे पर एक सिटी कोतवाली क्षेत्र में हैरान करनी वाली घटना हुई है, यहां विवाहित महिला को अपने प्रेमी के साथ घूमना भारी पड़ा गया। पति ने बाइक से घूमते हुए दोनों को रंगे-हाथ पकड़ लिया और बीच सड़क प्रेमी की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच सड़क जमकर हंगामा हुआ। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर शांति भंग में उनका चालान कर दिया।

शादी के पांच साल बाद पत्नी का शुरू हुआ अफेयर

जानकारी के मुताबिक मेरठ रोड पर रहने वाले पवन अपने पत्नी तनु की शादी पांच साल पहले हुई थी, उनके दो बच्चे हैं। सब कुछ ठीक चलता रहा इसी बीच तनु इंस्टाग्राम के जरिए बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा गांव के रहने वाले मनीष के संपर्क में आई फिर दोनों में अफेयर हो गया।

तनु की बेरुखी से पवन का गहरा हुआ शक, मोबाइल से खुला राज

इधर तनु की बेरुखी से पवन को शक था कि वह किसी युवक से एंगेज है, मौका मिलते ही उसने पत्नी का मोबाइल खंगाला तो उसे चैट मिली। शनिवार को वैलेंटाइन-डे पर जब तनु घर से निकली तो पवन ने बाइक से उसका पीछा किया। मेरठ रोड पर पवन ने तनु को मनीष के साथ में देखा। फिर क्या था पवन ने बीच सड़क दोनों को रोक लिया और विवाद बढ़ने लगा।

प्रेमी के साथ पत्नी को घूमते हुए रंगे हाथ पकड़ा

पत्नी को दूसरे के साथ देख पवन आपा खो दिया और बीच सड़क उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों के लोग आ गए और जमकर मारपीट हुई। तनु बार-बार बीच में आकर मनीष का बचाव करती रही। बीच सड़क पर मारपीट होती देख भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई।

सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीनों को थाने ले आई। दोनों पक्षों से पूछताछ की। शांति भंग में उनका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
14 Feb 2026 09:40 pm